{"_id":"6a72531e6c554a609d0f1657","slug":"railway-employee-beaten-to-death-by-wife-and-son-lucknow-news-c-13-lko1096-1860453-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी और बेटे ने पीटकर रेलवे कर्मी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी और बेटे ने पीटकर रेलवे कर्मी को मार डाला
Wed, 05 Aug 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
कैलाश चंद्र गौतम की फाइल फोटो।
निगोहां। इलाके के मीरकनगर गांव में सोमवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे रेलवे कर्मी कैलाश चंद्र गौतम का उनकी पत्नी लज्जावती से विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। शोरगुल सुनकर कैलाश का बेटा शिवम भी वहां पहुंच गया। रेलवे कर्मी की मां रामपति का आरोप है कि मां, बेटे ने मिलकर कैलाश को इतना पीटा कि उनकी जान चली गई। रामपति ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कैलाश की मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया गया है।
थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि कैलाश चंद्र गौतम (54) रेलवे में इंडोर हॉस्पिटल में अटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। कैलाश के छोटे भाई दुर्गेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस को बड़े भाई के निधन की सूचना दी। रामपती ने बताया कि कैलाश सोमवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे थे। किसी बात पर वह पत्नी लज्जावती से गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध पोते शिवम ने किया। इसके बाद घर में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। देर रात कैलाश की मौत हो गई। कैलाश के परिवार में पत्नी, दो बेटे शिवम और अनुज हैं। एक बेटी की पूर्व में मृत्यु हो गई थी। पुलिस का कहना है कि कैलाश की पत्नी व मां ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। साक्ष्यों के आधार पर लज्जावती और शिवम के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रामपति का आरोप है कि बहू और पोते की पिटाई से कैलाश की मौत हुई है।
शोर सुनकर भीड़ जमा हुई तो बंद कर लिया दरवाजा
शोरगुल सुनकर आसपड़ोस के लोग कैलाश के घर के बाहर जमा हो गए। लोगों की भीड़ देखकर लज्जावती और शिवम ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद भी काफी देर तक मारपीट और कैलाश की चीख बाहर सुनाई देती रही। थोड़ी देर बाद सब शांत हो गए। कैलाश बिस्तर पर बुसेध पड़े थे, जिनकी देर रात में हालत बिगड़ गई। इसके बाद कैलाश को छोटा भाई निजी अस्पताल लेकर गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देर शाम कैलाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि छोटे भाई बबलू ने दी।