{"_id":"6aa55084ad7e51a0700cde31","slug":"railway-crossing-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1916655-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भरवारा क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, थम गए आधा दर्जन ट्रेनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भरवारा क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, थम गए आधा दर्जन ट्रेनों के पहिए
विज्ञापन
भरवारा क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, थम गए आधा दर्जन ट्रेनों के पहिए
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का मामला
लखनऊ। मल्हाैर के पास भरवारा रेलवे क्राॅसिंग पर शनिवार सुबह उस वक्त हादसा टल गया, जब सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राली रेलवे ट्रैक पर फंस गई। आनन-फानन रेलवे कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी गई। मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस सहित करीब दर्जनभर ट्रेनों को रास्ते में जहां-तहां रोकना पड़ा। रेलवे की टीम ने ट्रैक क्लियर करवाया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ।
मामला उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ-बाराबंकी रेलखंड का है। रेलमार्ग पर शनिवार सुबह मल्हौर स्थित भरवारा क्रॉसिंग के पास सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर फंस गई। स्थानीय निवासी भरत ने बताया कि बीते शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा था, जिसके लिए भरवारा क्रॉसिंग पर सड़क को खोदा गया था। लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण शनिवार सुबह करीब सात बजे उस खुदी हुई सड़क पर सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। पिछला पहिया खुदाई वाले हिस्से में धंस गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर बुरी तरह फंस गई। ट्रैक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा के लिहाज से लखनऊ आने-जाने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया गया। इसके बाद रेलवे की टीम ने ट्रैक क्लियर करवाया। एक घंटे से अधिक समय तक कई ट्रेनें देरी की शिकार हुईं।
क्राॅसिंग पर लग गया जाम
रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। क्राॅसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में स्कूली बच्चे व राहगीर फंसे रहे। रेलवे टीम ने जेसीबी की मदद से सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रैक से हटवाया।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित
भरवारा रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रैक्टर ट्राॅली के फंसने से मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को रास्ते में रोकना पड़ा। ऐसा नहीं करने पर हादसा हो सकता था। इसके अतिरिक्त अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, गोरखपुर इंटरसिटी, बाघ एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ।
आधिकारिक वर्जन
भरवारा रेलवे क्राॅसिंग पर सड़क का मरम्मत कार्य चल रहा था। इसमें शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्राॅली फंसने से रूट बाधित हो गया। ट्रैक्टर ट्राॅली हटवाया रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन सामान्य करवाया गया।
-समर्थ गुप्ता, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवे