फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway crossing barrier broken

Lucknow News: ई-रिक्शा भिड़ा, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा

Tue, 24 Oct 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing barrier broken
रायबरेली। शहर में रेलवे स्टेशन के निकट मधुबन क्रॉसिंग का बैरियर बंद करते समय उससे सोमवार शाम एक ई-रिक्शा भिड़ गया। इससे बैरियर टूट गया और ई-रिक्शा फंस गया। इस हादसे के चलते ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा लेकिन मुख्य मार्ग पर आवागमन आधा घंटे ठप रहा।
विज्ञापन

हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया गया। रात तक रेलवे बैरियर को को ठीक किया गया। शहर की व्यवस्ततम सड़क की रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर की सोमवार शाम टेस्टिंग चल रही थी। इसके लिए बैरियर बंद करने के दौरान तेजी में क्रॉसिंग पार करने की कोशिश में एक ई-रिक्शा उससे भिड़ गया।
विज्ञापन

इस भिड़ंत से बैरियर टूट गया। पास में मौजूद गेटमैन ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और हादसे की सूचना आरपीएफ और स्टेशन मास्टर को दी। ट्रेनों के आवागमन को देखते हुए बैरियर बंद करने की अस्थाई व्यवस्था की गई। इस बीच सड़क यातायात आधे घंटे तक ठप रहा। रेलवे की टीम को बुलाकर रात तक बैरियर ठीक कराया गया। आरपीएफ ने ई-रिक्शा कब्जे में लेने के साथ चालक को पकड़ लिया है। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि ई-रिक्शा की टक्कर से टूटे बैरियर ठीक कराया गया है। इलेक्ट्रानिक गेट में दिक्कत आई लेकिन मैनुअल गेट को बंद करके ट्रेनें चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed