फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Physical efficiency test for constable recruitment will not be held in these two districts of the state; a

यूपी: प्रदेश के इन दो जिलों में नहीं होगी सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रवेश पत्र किए गए अपलोड

Thu, 01 Oct 2026 08:14 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 01 Oct 2026 08:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही एवं समकक्ष पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी और फतेहपुर की 12वीं वाहिनी में परीक्षा नहीं होगी। अन्य केंद्रों पर परीक्षा होगी। कई जिलों में तारीख और परीक्षा केंद्र बदले गए हैं।

विज्ञापन
UP: Physical efficiency test for constable recruitment will not be held in these two districts of the state; a
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश पुलिस में 32679 सिपाही एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा कार्यक्रम में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने संशोधन किया है। बोर्ड ने पीएसी की 37वीं वाहिनी, कानपुर और 12वीं वाहिनी फतेहपुर में परीक्षा नहीं कराने का फैसला लिया है। इन केंद्रों में होने वाली परीक्षा अन्य केंद्रों में रि-शिड्यूल होगी। इन केंद्रों के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा में करीब 68 हजार अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। 

विज्ञापन

 

वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को परीक्षा के पहले दिन लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, झांसी और अलीगढ़ के छह केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत की। वहीं नौ अन्य केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के कार्यक्रम में फिर बदलाव किया गया है। मुरादाबाद, गाजियाबाद और मिर्जापुर में परीक्षा अब 8 अक्तूबर से शुरू होगी जिसके संशोधित प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 8 अक्तूबर से बरेली स्थित 8वीं वाहिनी पीएसी में होने वाली परीक्षा अब बरेली पुलिस लाइन में होगी। आजमगढ़, गोरखपुर और मेरठ में अब 5 अक्तूबर से परीक्षा होगी। इन केंद्रों पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 3 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 9 अक्तूबर को और 4 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा 10 अक्तूबर को होगी। बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) ने विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed