फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway Catering Complaint in shatabdi train

रेलवे: काकरोच को बता रहे बड़ी इलायची

Sun, 28 Jul 2013 08:33 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 28 Jul 2013 08:33 PM IST
विज्ञापन
railway Catering Complaint in shatabdi train

शनिवार को लखनऊ से नई दिल्ली जा रही ट्रेन 12003 शताब्दी एक्सप्रेस में खाना खाकर कई यात्रियों की तबियत बिगड़ गई।

विज्ञापन


राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों की थाली में भ्रष्टाचार का तड़का लगाया जा रहा है।

अधिक मुनाफाखोरी के लिए देश की सबसे बड़ी कैटरिंग कम्पनी आरके एसोसिएट रेल यात्रियों को घटिया खाना परोस रही है।

देश की सबसे बड़ी रेस्त्रां की चेन कमशम भी इसी कम्पनी की है।

शिकायत के बाद जब रेलवे घटिया खाना बेचने का मामला पकड़ता भी है, तो एक लाख रुपये का जुर्माना लेकर मामला रफादफा कर दिया जाता है।

सूत्रों की माने तो आरके एसोसिएट के खिलाफ पहले भी घटिया खाना बेचने के मामले सामने आ चुके हैं।

यह सिंडिकेट रेलवे बोर्ड के कई बड़े अफसरों तक फैला हुआ है। इसके चलते घटिया खाना बेचने का मामला पकड़ने के बावजूद कम्पनी के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं होती।
    
रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस में खराब खाने का मामला सामने आने पर भी रेलवे के आला अफसर कोई भी कार्रवाई से बचते रहे।

इस बारे में उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि पुलाव में बड़ी इलायची थी जिसे यात्री काकरोच समझ बैठे थे।

इस ट्रेन में उत्तर रेलवे के  मुख्य वाणिज्य प्रबंधक  (कैटरिंग) एमएस चालिया भी यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed