फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railneer problem

Lucknow News: यात्रियों को 15 में ही बेच रहे रेलनीर, नहीं मिल रहा लाभ

Mon, 22 Sep 2025 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
railneer problem

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रेलनीर एक रुपये सस्ता कर दिया गया है। लेकिन चारबाग व लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्टॉल संचालक अभी भी 15 रुपये बोतल बेच रहे हैं।
ओवरचार्जिं की शिकायत यात्रियों ने सोशल मीडिया पर उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम से की है। अनुज सक्सेना ने बताया कि वह अपने मित्र को लखनऊ मेल से ड्रॉप करने के लिए चारबाग स्टेशन पहुंचे थे, जहां स्टेशन प्लेटफॉर्म पर उनसे रेलनीर के लिए 15 रुपये ले लिए गए। ऐसे ही जंक्शन पर शताब्दी एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचे यात्री ने भी ओवरचार्जिंग की शिकायत की है। खास बात यह है कि स्टॉल संचालक पहले जहां पांच रुपये ओवरचार्ज कर रहे थे, वह अब यह धनराशि यात्रियों से नहीं ले रहे हैं। दूसरी ओर चारबाग व लखनऊ जंक्शन आरपीएफ प्रशासन की ओर से प्लेटफॉर्मों पर चेकिंग अभियान चलाकर इसकी पड़ताल भी की गई। दरअसल, रेलवे ने रेलनीर की एक लीटर की बोतल 15 की बजाय 14 रुपये व आधा लीटर की बोतल 10 की जगह नौ रुपये में कर दी है। नए मूल्य को लेकर सीनियर डीसीएम ने आदेश भी जारी किया है। वेंडरों को चेतावनी भी दी गई है कि अधिक मूल्य लेने पर कार्रवाई की जाएगी। स्टेशनों पर रेलनीर के अतिरिक्त अन्य पानी की बोतलों पर भी एक रुपये की छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed