फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rail passengers will now clean bed

रेलवेः गंदे बिस्तरों से मिलेगी निजात!

Tue, 12 Aug 2014 03:59 AM IST
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Aug 2014 03:59 AM IST
विज्ञापन
Rail passengers will now clean bed

ट्रेनों में एसी श्रेणी की बोगियों के यात्रियों को इस्तेमाल हुई तकिया और चादरों से अब निजात मिल सकेगी।

विज्ञापन


गंदे बेडरोल की समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड लखनऊ में रेल बजट में घोषित मैकेनाइज्ड लांड्री शुरू करने जा रहा है।

प्रतिदिन इस लांड्री से करीब 4500 बेडरोल धुलाई के बाद तैयार हो सकेंगे। एक करोड़ रुपये की लागत वाली यह लांड्री दस अगस्त से काम करना शुरू कर देगी।

इसके उद्घाटन की तिथि पर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय को अंतिम मुहर लगानी है।

भोपाल और रायपुर गरीब रथ सहित कई ट्रेनों में 25 रुपये बेडरोल शुल्क लेने के बावजूद यात्रियों को गंदे बिस्तर मुहैया कराए जाते हैं।

बेडरोल की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार मुनाफाखोरी के लिए उनकी धुलाई तक नहीं करते हैं।

जबकि रेलवे की ओर से ठेकेदार को हर बेडरोल का 20 से 25 रुपये तक भुगतान होता है। यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए रेल बजट में रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने रेलवे की अपनी मैकेनाइज्ड लांड्री खोलने की घोषणा कर दी।

लखनऊ में इस मैकेनाइज्ड लांड्री को खोलने का जिम्मा पूर्वोत्तर रेलवे को दिया गया। पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जंक्शन के पास वाले हिस्से में मैकेनाइज्ड लांड्री के लिए भवन तैयार कर दिया।
विज्ञापन


यहां करीब एक करोड़ रुपये की लागत का धुलाई प्लांट लगाया गया है। इस मैकेनाइज्ड लांड्री की खासियत यह होगी कि यहां बिस्तरों की साफ धुलाई के बाद उनको ड्रायर में सूखा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बारिश के समय गीले बिस्तरों की समस्या भी यात्रियों के लिए नहीं होगी। रोजाना करीब 4500 बेडरोल की धुलाई इस मैकेनाइज्ड लांड्री से की जाएगी।

यदि लांड्री प्लांट में मानक से कम डिटर्जेंट व अन्य सामग्री व केमिकल का इस्तेमाल किया गया तो यह मशीन खुद बंद हो जाएगी।

डेढ़ टन की क्षमता वाली इस मशीन में धुलाई से जुड़े सभी सिस्टम ऑटोमेटिक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed