फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rail passengers will be able to reach Ayodhya at high speed, Lucknow-Ayodhya railway division will be doubled and electrified

तेज गति से अयोध्या पहुंच सकेंगे रेलयात्री, लखनऊ-अयोध्या रेलखंड का होगा दोहरीकरण और विद्युतीकरण

Mon, 01 Mar 2021 10:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Rail passengers will be able to reach Ayodhya at high speed, Lucknow-Ayodhya railway division will be doubled and electrified
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
लखनऊ से अयोध्या के बीच चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से श्रद्धालु अब राम मंदिर दर्शन के लिए कम वक्त में पहुंच सकेंगे। इसके लिए रेलवे प्रशासन डबलिंग व विद्युतीकरण पर ध्यान दे रहा है। दिसंबर 2023 से पहले यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


अयोध्या रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने व स्टेशन के विकास को लेकर सांसद लल्लू सिंह ने सोमवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी से मुलाकात की। विकास कार्यों, रेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यों को वक्त पर पूरा कराने पर जोर दिया। डीआरएम ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन का विकास दो चरणों में हो रहा है। पहले फेज में स्टेशन के विस्तार व यात्री सुविधाओं के काम हो रहे हैं तथा दूसरे फेज में अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता पड़ेगी, जिसके लिए राज्य सरकार से बातचीत चल रही है। जल्द ही जमीन मिल जाएगी, जिसके बाद उस पर सेकंड एंट्री बनाई जाएगी।
विज्ञापन


यही नहीं, हाल ही में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने लखनऊ अयोध्या रेलखंड का निरीक्षण भी किया था और इसके बाद अयोध्या रेलखंड को बेहतर बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके अलावा उन्होंने रेलखंड पर 100 से 120 की रफ्तार में ट्रेन का सफल परीक्षण भी किया था। डीआरएम ने आगे बताया कि पहले रूट का दोहरीकरण होगा और उसके बाद विद्युतीकरण। राम मंदिर तैयार होने से पहले दिसंबर 2023 तक काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा है। यह काम पूरा हो जाने पर त्यौहार के सीजन में अयोध्या रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन एक लाख तक यात्री आ व जा सकेंगे। जबकि आम दिनों रोजाना 25 हजार यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed