रेल बजट: गौड़ा ने यूपी को दी 9 नई ट्रेनों की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने पहला रेल बजट पेश करते हुए पांच नई जनसाधारण ट्रेन, 27 एक्सप्रेस के अलावा कई स्पेशल ट्रेनों का तोहफा दिया। उन्होंने ने आठ नई पैजेंसर ट्रेन, पांच प्रीमियम ट्रेन, छह एसी ट्रेन, तीन डेमू और दो मेमू ट्रेनें चलाने का भी एलान किया।
गौड़ा ने कहा कि मुंबई-गोरखपुर के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यूपी को भी खासी तरजीह देते हुए रेलमंत्री ने 58 नई ट्रेनों में से 9 नई ट्रेनें दी हैं और चार ट्रेनों के सफर बढ़ाए हैं।
गौड़ा ने लखनऊ से मुंबई के लिए एसी एसी एक्सप्रेस का एलान किया। यह वीकली होगी। साथ ही, अहमदाबाद से पटना के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन का एलान किया जो वाराणसी होकर जाएगी। यह ट्रेन भी वीकली होगी।
उन्होंने छपरा से लखनऊ के लिए भी एक एक्सप्रेस ट्रेन का एलान किया है। यह ट्रेन हफ्ते में तीन बार चलेगी। ये बलिया-गाजीपुर-वाराणसी रूट से चलेगी। इतना ही नहीं, गौड़ा ने गोरखपुर से आनंदविहार के लिए एक वीकली ट्रेन चलाने का भी एलान किया है। यह ट्रेन एक्सप्रेस है।
इन ट्रेनों का बढ़ा सफर
कानपुर से जम्मूतवी एक्सप्रेस हफ्ते में दो दिन चलेगी। मुंबई से आजमगढ़ के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। यह हफ्ते में दो दिन चलेगी। नई दिल्ली से बनारस के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन रोज चलेगी।
गोरखपुर से नौटवना के लिए रोजाना एक पैसेंजर ट्रेन चलेगी। इसके अलावा, छपरा से मडुआडीह के बीच एक डेमू ट्रेन चलेगी जो हफ्ते में छह दिन चलेगी।
इतना ही नहीं, लखनऊ से हरदोई के लिए चलने वाली 64221 मेमू ट्रेन अब शाहजहांपुर तक जाएगी। इसके अलावा गोरखपुर से थावे के लिए 55072 पैसेंजर ट्रेन अब सिवान के लिए जाएगी।
इसी तरह, बक्सर से मुगलसराय जाने वाली 63237 मेमू ट्रेन अब वाराणसी तक जाएगी। रेल मंत्री ने यह भी एलान किया कि सोनपुर से कप्तानगंज जाने वाली 5507 अब गोरखपुर तक जाएगी।
तीन हाई स्पीड ट्रेनों का तोहफा
रेल बजट में यूपी को रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने कई तोहफे दिए। उन्होंने 160-200 प्रति किमी की रफ्तार से चलने वाली तीन हाई स्पीड ट्रेन का तोहफा दिया।
ये दिल्ली-इलाहाबाद, दिल्ली-कानपुर और दिल्ली-आगरा के रूट पर चलेंगी। इसके अलावा रेल मंत्री ने राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस को पूरी तरह वाई फाई करने का ऐलान भी किया।
ये ट्रेनें राजधानी लखनऊ से भी होकर गुजरती हैं, इसलिए ये युवाओं के लिए अच्छी खबर है।
गौड़ा की ये सौगातें भी पढ़िए
रेल बजट से उम्मीद थी कि गोरखपुर से देहरादून के लिए चलने वाली ट्रेन राप्तीगंगा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की घोषणा हो जाएगी, लेकिन सदानंद गौड़ा ने अपने बजट में जनता के हितों का हवाला देते हुए जरूरी ट्रेंनें बढ़ाने व चलाने का ही फैसला लिया।
हालांकि, गौड़ा ने कई अन्य सुविधाएं जरूर दी हैं, जिनसे यूपी के लोगों को भी खासा फायदा मिल सकता है। गौड़ा ने जानकारी दी कि पोस्ट ऑफिस से भी अब टिकट बुक कराए जा सकेंगे।
इसके अलावा, इंटरनेट से ही प्लेटफॉर्म व अनारक्षित टिकट की बुकिंग कराई जा सकेगी। इतना ही नहीं, युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए गौड़ा ने रेलवे यूनिवर्सिटी बनाने का भी एलान किया है। यहां युवाओं को टेक्निकल व नॉन टेक्निकल ट्रेनिंग दी जाएगी।
विपक्षियों को नहीं भाया रेल बजट
मोदी सरकार का पहला रेल बजट विपक्षी पार्टियों को रास नहीं आया है। बजट पेश होने के तुरंत बाद ही सभी दलों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने रेल बजट की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने उनके क्षेत्र की उपेक्षा की है।
उधर, बसपा प्रमुख मायावती ने भी एनडीए सरकार के पहले रेल बजट की निंदा की है। सपा के नेता राम गोपाल यादव का कहना था कि यह निराशाजनक बजट है और यूपी को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।