{"_id":"65590793570af44d7c069a84","slug":"raid-on-46-shops-raebareli-news-c-101-1-slko1031-6938-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खाद की 46 दुकानों पर छापा, 20 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खाद की 46 दुकानों पर छापा, 20 नमूने भरे
Sun, 19 Nov 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की टीमों ने शनिवार को 46 दुकानों पर छापा मारकर जांच की। इस दौरान खाद वितरण में मनमानी मिलने पर तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया गया।
उप कृषि निदेशक विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय और अपर जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार द्विवेदी की टीमों ने दुकानों पर जांच की। इस दौरान खाद के 20 नमूने भरे गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि हुसैन खाद भंडार बेलागुसीसी, मौर्या कृषि परामर्श एवं निदान केंद्र मेलखा साहब और आकाश बीज भंडार पड़रियन तिराहा को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।