फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raid in hotel of Tunde Kababi.

लखनऊ के टुंडे कबाबी के होटल व रेस्टोरेंट पर छापा, भारी गड़बड़ी

Thu, 04 Feb 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Feb 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Raid in hotel of Tunde Kababi.

वाणिज्य कर विभाग ने टुंडे कबाबी के आठ नॉनवेज होटल एवं रेस्टारेंट पर छापामारी करके बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी किए जाने का खुलासा किया है। अफसरों को जांच में किसी भी होटल एवं रेस्टोरेंट में लेखा पुस्तकें (बिल-बुक) कहीं नहीं मिली।

विज्ञापन


यहीं नहीं बिना नंबर के बिल भी पाए गये, जबकि किसी होटल में 100 तो किसी रेस्टारेंट में 20 लोग खाना खाते पाए गये। अफसरों ने सभी होटल एवं रेस्टारेंट से अभिलेख को जब्त किया है।
विज्ञापन


एसआईबी के जॉइंट कमिश्नर दिनेश कुमार मिश्र एवं डिप्टी कमिश्नर डॉ. शिव आसरे सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि टुंडे कबाबी के सभी होटल एवं रेस्टारेंट का वाणिज्य कर विभाग में पंजीयन है, लेकिन टैक्स के नाम पर कारोबार को देखते हुए मामूली धनराशि जमा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की जा रही थी गड़बड़ी

Raid in hotel of Tunde Kababi.

छापे से पहले सभी होटल एवं रेस्टारेंट की गुपचुप छानबीन कराने के बाद गुरुवार को दो-दो टीमों ने आठ ठिकानों पर छापा मारा।

जांच के दौरान होटल एवं रेस्टारेंट में पाए गये तैयार नॉनवेज भोजन, कच्चा माल, स्थापित इंफ्रास्टक्चर एवं जब्त दस्तावेजों की फौरी जांच में सालाना 20 करोड़ रुपये के कारोबार का आंकलन हुआ। जिस पर टैक्स को चुकाया नहीं गया।

जांच तक 2600 लोग भोजन किए
टीम ने नाज सिनेमा रोड प्वाइंट एक साथ 111 लोगों को भोजन करते हुए पाया। तीन मंजिल के इस होटल में एक साथ 196 लोगों के भोजन करने का इंतजाम है। जब तक जांच चली तब तक 2600 लोगों ने भोजन किया।

तीनों तल पर अलग-अलग ग्राहकों से बिल लिया जा रहा था। लेकिन व्यापार स्थल पर कोई नियमित लेखा पुस्तकें नहीं मिली। यहीं नजारा अधिकतर होटल एवं रेस्टारेंट में दिखा।

16 टीमों ने मारा छापा

Raid in hotel of Tunde Kababi.

एडिशनल ‌कमिश्नर एसआईबी डॉ. बुद्घेश मणि टुंडे ने बताया कि कबाबी के आठ ठिकानों पर 16 टीमों ने गुरुवार को छापामारी करके व्यापक स्तर पर टैक्स चोरी का खुलासा किया है। छापामारी में जो अभिलेख एवं मौके मिले ग्राहक से सालाना 20 करोड़ के कारोबार पर टैक्स चोरी करना पाया गया।

ये होटल-रेस्टोरेंट

- एमयू ईटिंग प्वाइंट नाज सिनेमा रोड
- टुंडे कबाबी कपूरथला के पीछे
- टुंडे कबाबी होटल चौक
- एमके ईटिंग प्वाइंट आलमबाग

- मुगलई फूड सहारागंज
- ए अहमद ईटिंग प्वाइंट रहीमनगर
- एमके ईटिंग प्वाइंट कृष्णानगर
- एलीना ईटिंग प्वाइंट रायबरेली रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed