फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raid: 46 filled cylinders recovered from hawker's house

छापा : हॉकर के घर से 46 भरे सिलिंडर बरामद

Wed, 01 Apr 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Raid: 46 filled cylinders recovered from hawker's house
बरामद सिलिंडर।
लखनऊ। आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को आलमबाग क्षेत्र में एक गैस हॉकर के आवास से 46 भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। मौके से अवैध रिफिलिंग के उपकरण और अन्य कंपनियों के खाली सिलिंडर भी मिले हैं।
विज्ञापन




जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर आलमबाग के सरदारी खेड़ा स्थित हॉकर सुनील कुमार के घर पर छापा मारा गया। हॉकर गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर सीधे अपने घर पहुंचा था। टीम ने मौके से भारत गैस के 46 भरे हुए घरेलू सिलिंडर और विभिन्न कंपनियों के 8 खाली सिलिंडर बरामद किए। साथ ही, सिलिंडर से लदा एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। आरोपी हॉकर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन








सिलिंडरों से गैस निकालकर कर रहे रिफलिंग

जांच में सामने आया कि घर के भीतर ही भरे हुए सिलिंडरों से गैस निकालकर खाली सिलिंडरों में रिफिलिंग का खेल चल रहा था। इन सिलिंडरों को बाजार में तीन गुना अधिक दामों पर ब्लैक में बेचने की योजना थी। अमर उजाला में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद हरकत में आए विभाग ने यह ठोस कार्रवाई की है।

बरामद सिलिंडर।

बरामद सिलिंडर।

बरामद सिलिंडर।

बरामद सिलिंडर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed