फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raibareli news : allegations and counter-allegations between cabinet minister son and Unchahar MLA

जुबानी जंग : कैबिनेट मंत्री के बेटे व ऊंचाहार विधायक के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला

Mon, 12 Jul 2021 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 01:52 AM IST
सार

  • ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद जिस तरह सियासत शुरू हो गई है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सियासी संग्राम और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Raibareli news : allegations and counter-allegations between cabinet minister son and Unchahar MLA
उत्कृष्ट मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद अब सियासी संग्राम तेज हो गया है। एक-दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग छिड़ गई है। ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य के बीच एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जिले में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सत्ता दल भाजपा ने 11 सीटों कब्जा जमाया है, जबकि निर्दलीयों ने पांच सीटें जीतीं तो दो सीटें सपा की झोली में गई हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद जिस तरह सियासत शुरू हो गई है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सियासी संग्राम और बढ़ सकता है। वजह यह कि अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पंचायत चुनावों के बाद अब सारी सियासत विधानसभा चुनाव को लेकर होगी, जिसके लिए अभी से जुबानी जंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में टिकने लायक नहीं छोड़ेंगे : उत्कृष्ट मौर्य
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बिना नाम लिए पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय को धमकी दे रहे हैं कि गुंडई और दबंगई का जमाना चला गया है। अगर हम लोग लाठी-डंडा उठाने पर आ गए तो ऊंचाहार विधानसभा क्या, जिले में टिकने लायक नहीं छोड़ेंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद सियासत तेज हो गई है, यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि दीनशाहगौरा ब्लॉक सीट से कैबिनेट मंत्री की बहू व उत्कृष्ट मौर्य की पत्नी सविता मौर्य ने ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडई करके दिखाना, या तो मैं नहीं या आप नहीं : मनोज

पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय वायरल वीडियो में कह रहे हैं कि सत्ता के नशे में जो मदमस्त हैं। हमने 2012 से 2017 तक उनकी औकात देखी है। अगर जनता की ताकत देखना चाहोगे तो आज चुनौती दे रहा हूं और ऐलान कर रहा हूं अब गुंडई करके दिखाना हमारी विधानसभा में, या तो मैं नहीं या आप नहीं। बताया जा रहा है कि दीनशाहगौरा ब्लॉक सीट से सपा प्रत्याशी का भाजपाइयों ने परचा छीन लिया था। वाहनों में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद मनोज पांडेय की अगुवाई में सपाई धरने पर बैठ गए थे। माना जा रहा है कि वायरल वीडियो धरना प्रदर्शन के दौरान का है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद जिले की सियासत गरमा गई है।


दिनेश पार्टी के साथ नहीं चलना चाहते, वह वन मैन शो रखना चाहते हैं...

बछरावां से भाजपा विधायक रामनरेश रावत का भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वायरल वीडियो में विधायक कह रहे हैं कि शिवगढ़ ब्लॉक सीट से पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह के बेटे हनुमंत सिंह भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह का संरक्षण दूसरे प्रत्याशी पर न होता तो यह सीट भी निर्विरोध हो जाती। दिनेश सिंह पार्टी के साथ नहीं चलना चाहते। वह ‘वन मैन शो’ रखना चाहते हैं। मैं दिनेश प्रताप सिंह के इस कार्य की घोर भर्त्सना करता हूं। शिवगढ़ ब्लॉक की सीट पर कड़ा मुकाबला हुुआ था। लॉटरी के जरिए हार-जीत का फैसला हुआ था। सिक्का उछालने पर पूर्व एमएलसी के बेटे हनुमंत सिंह की किस्मत चमकी थी और वह चुनाव जीत गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed