फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress Bharat Jodo Nyay Yatra Will Enter UP On 14th February, Meeting Will Be Held At District Headquarters

लोकसभा चुनाव : 14 फरवरी को यूपी में प्रवेश करेगी राहुल की न्याय यात्रा, 30 को जिला मुख्यालयों पर होंगी जनसभाएं

Fri, 26 Jan 2024 12:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Jan 2024 12:00 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में आने की उम्मीद है। यह यात्रा करीब 11 दिन प्रदेश में रहेगी।

विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Nyay Yatra Will Enter UP On 14th February, Meeting Will Be Held At District Headquarters
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में आने की उम्मीद है। यह यात्रा करीब 11 दिन प्रदेश में रहेगी। यात्रा के आने से पहले हर जिले में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके तहत 26 जनवरी को झंडारोहण के बाद हर ब्लॉक में न्याय यात्रा निकाली जाएगी, जो 30 को जिला मुख्यालयों पर पहुंचेगी।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि 26 जनवरी को दोपहर में हर ब्लाक से निकलने वाली न्याय यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले शहीद स्थलों एवं महापुरूषों के स्थलों पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। रास्ते में किसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का घर पड़ता है तो सेनानी अथवा उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा। इसी तरह रास्ते में किसी वरिष्ठ कांग्रेस नेता का घर पड़ता है तो वहां भी रुक कर उनका सम्मान किया जाएगा। ब्लॉक मुख्यालयों से निकलने वाली यात्रा 30 जनवरी को जिला मुख्यालय पहुंचेगी, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सभा होगी। महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने और उसे जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन


मणिपुर सरकार पर आरोप, पीएम से सवाल
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही न्याय यात्रा को रोकने के लिए असम सरकार ने कई तरह की साजिशें कीं। केंद्र सरकार के इशारे पर उसने लगातार व्यवधान डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवाल करते हुए कहा कि आखिर न्याय यात्रा से इतना डर क्यों है? उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलंदशरह में जनसभा की है, लेकिन वह बताएं कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अब तक क्या किया? आखिर 2014 से 22 के बीच 100474 किसानों के आत्महत्या के लिए कौन जिम्मेदार है? प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कृषि बजट में कटौती की। किसान सम्मान निधि में से 2 करोड़ 29 लाख किसानों का नाम क्यों काट दिया गया? प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को मुआवजा देने के बजाय निजी कंपनियों के मुनाफा कमाने के पीछे किसका हाथ है? गन्ना किसानों का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गन्ने का मूल्य सिर्फ 20 रुपया बढ़ाया गया है, जो नाकाफी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed