{"_id":"668db28666230031240e1b24","slug":"rahul-met-the-family-of-martyr-captain-anshuman-raebareli-news-c-101-1-rai1002-116622-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहीद कैप्टन अंशुमान के परिवार से मिले राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहीद कैप्टन अंशुमान के परिवार से मिले राहुल
Wed, 10 Jul 2024 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों से मिलने के अलावा भुएमऊ गेस्ट हाऊस में सियाचिन में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से मुलाकात की।
राहुल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शहीद की मां मंजू सिंह ने राहुल की तारीफ की। अग्निवीर योजना की मुखालफत की। उन्होंने बताया कि जिस तरह राहुल गांधी कह रहे हैं, उससे उम्मीद है कि अग्निवीर योजना खत्म होगी। मंजू सिंह ने कहा कि राहुल गांधी से मिलने के बाद लगा कि वे सैनिकों को लेकर बहुत गंभीर हैं। उनके बारे में सोचते हैं।
शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां अपने बेटे को याद कर भावुक हो गईं। बताया कि अंशुमान उनका बड़ा बेटा था। उनकी एक बेटी और बेटे छोटे हैं, जो पढ़ रहे हैं। राहुल से प्रभावित मंजू ने बताया कि राहुल गांधी को उन्होंने राष्ट्रपति भवन में तब देखा था, जब वह शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को मिले कीर्ति चक्र सम्मान को हासिल करने पहुंची थी।
विज्ञापन
राहुल को वह संसद में बोलते हुए सुनती थीं। इच्छा थी एक बार उनसे मिलने की। जब इच्छा जाहिर की तो फोन नंबर लिया और फिर रायबरेली में मिलने का समय मिला। मंजू ने कहा कि फौज में अग्निवीर योजना सही नहीं है। राहुल से इस मसले पर बात हुई। वह इस योजना पर रोक लगा कर रहेंगे।
शहीद कैप्टन अंशुमान के पिता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक अच्छे इंसान है। इसी कारण उनसे मिला हूं। बताया कि राहुल ने उनसे कहा कि बलिदान शहीद अंशुमान सिंह ने जो किया है, उसका ऋणी पूरा देश रहेगा और आपके बेटे की शहादत पर पूरे देश को और कांग्रेस पार्टी को गर्व है। राहुल गांधी ने आश्वासन दिया है कि कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।