फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi speaks on cash crisis in atms.

एटीएम में कैश नहीं, देश फिर कतार में खड़ा... क्या हैं मोदी के अच्छे दिन: राहुल गांधी

Wed, 18 Apr 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Updated Wed, 18 Apr 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi speaks on cash crisis in atms.
अमेठी में राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

देश भर के एटीएम में कैश की कमी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘एटीएम में कैश नहीं है। देश एक बार फिर कतार में है। क्या यही हैं अच्छे दिन? किसानों के लिए खेती छोड़, आत्महत्या करो मोदी की नीति है। आज मोदी का गब्बर सिंह टैक्स 5 प्रकार के टैक्स के रूप में डॉक्टर, वकील, व्यापारी का पैसा छीनने का काम कर रहा है।'

विज्ञापन


वहीं, इसके पहले राहुल गांधी ने अमेठी में कहा कि नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट में खड़े होने से डरते हैं। हमें संसद में सिर्फ 15 मिनट भाषण देने का मौका मिल जाए तो प्रधानमंत्री सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। राहुल ने कहा कि लोगों के अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली मोदी सरकार में केवल 15 बड़े उद्योगपतियों के अच्छे दिन आए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने देश की जनता को लाइन में लगाया। जनता की जेब से पांच सौ और हजार का नोट छीनकर नीरव मोदी की जेब में डाला।  चाहे वो राफेल डील का मामला हो या नीरव मोदी का मामला हमें भाषण देने का मौका मिल जाए तो वह संसद में खड़े नहीं हो पाएंगे। प्रधानमंत्री पूरे देश का चक्कर काट रहे हैं लेकिन संसद में बोलने से डरते हैं। उन्होंने राफेल सौदे में 45 हजार करोड़ रुपये सीधे एक उद्योगपति मित्र को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के साथ बंगलुरु में मजदूरों से रोजगार छीना। लेकिन रोजगार के मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोलते हैं। नीरव मोदी को नीरव और मेहुल चौकसी को मेहुल भाई कहते हैं। मोदीजी ने कहा था कि जनता के अच्छे दिन आएंगे। सच्चाई क्या है। सिर्फ नीरव व मेहुल समेत 15 बड़े उद्योगपतियों के अच्छे दिन आए हैं। देश के गरीब, किसान, मजदूर व बेरोजगारों के तो बुरे दिन आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed