फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi should apologies on rafale issue says prakash javdekar.

राफेल मुद्दे पर फेल हो गए राहुल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी आरोपों को किया खारिज: प्रकाश जावड़ेकर

Mon, 17 Dec 2018 01:58 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 17 Dec 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi should apologies on rafale issue says prakash javdekar.
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राफेल मामले पर राहुल गांधी व कांग्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब राहुल को देश व सेना से झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि मार्च 2019 को पहला राफेल जहाज भारत आ जाएगा। जबकि बाकी सभी जहाज दो साल में भारत आ जाएंगे। जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी। इस मुद्दे पर झूठ फैलाना गलत है। राहुल गांधी को अपनी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


इसके अलावा जावड़ेकर ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा 1984 में हुए सिख दंगों को लेकर दिए गए निर्णय पर कांग्रेस को घेरा और कहा कि 1984 में जो हुआ वो दंगा नही बल्कि नरसंहार था। जिसका कांग्रेस ने समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 1984 सिख दंगों में दिल्ली छावनी के राजनगर पालम इलाके में एक नवंबर 1984 को पांच सिखों की हत्या से जुड़े मामले में अदालती फैसले के खिलाफ सात अपीलों पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

सज्जन कुमार को 31 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करना होगा। इससे पहले निचली अदालत ने उन्हें रिहा कर दिया था। साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने अन्य दो दोषियों की सजा 3 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी है। सज्जन कुमार के अलावा अदालत ने कैप्टन भागमल, पूर्व पार्षद बलवान यादव और गिरधारी लाल को भी उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।


जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारने पर ईवीएम को दोष देती है। राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का अपमान कर रही है। कांग्रेस को देश की किसी भी संस्था पर विश्वास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed