फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi reached lucknow

पीएम मोदी की गलत नीतियों के कारण किसानों को नहीं मिल रहा उचित मुआवजा: राहुल गांधी

Wed, 02 Aug 2017 12:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi reached lucknow
ज्ञापन सौंपते राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भूमि अधिग्रहण के मूल अधिनियम में पीएम मोदी के बदलाव करने से किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। यूपीए सरकार ने नेशनल हाईवे का जाल बिछाना शुरू किया था।

विज्ञापन


अमेठी, रायबरेली व सुलतानपुर में छह नेशनल हाईवे पर काम चल रहा है। लेकिन भूमि अधिग्रहण में सही प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है। इससे किसान परेशान हैं।

वे मंगलवार को अमेठी के जगदीशपुर के किसानों के मकान व दुकान बगैर किसी नोटिस के तोड़े जाने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अफसरों से मिलने लखनऊ आए थे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से सीधे गोमती नगर स्थित एनएचएआई दफ्तर पहुंचे राहुल ने मुख्य महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।

बिना नोटिस और मुआवजे के ले रहे हैं जमीनें

rahul gandhi reached lucknow

इसमें उन्होंने कहा कि जगदीशपुर में 13-13 मीटर की जमीन पहले ही अधिग्रहीत की जा चुकी है। अब यहां13-13 मीटर जमीन और अधिग्रहीत की जा रही है। इसके एवज में किसानों को न तो कोई नोटिस दिया गया है और न ही मुआवजा दिया जा रहा है।

उन्होंने एनएचएआई से प्रस्तावित ट्रक रूट-वे को आबादी वाले स्थान से बाहर बनाने की मांग की है। करीब 40 मिनट तक एनएचएआई के अफसरों से उन्होंने बात की। बाहर निकले तो तेज बारिश हो रही थी।

इससे राहुल मीडिया से बगैर बात किए एयरपोर्ट निकल गए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू भी मौजूद थे।

राहुल बोले, किसानों की जमीन बच जाए तो बचा ‌दीजिए

rahul gandhi reached lucknow

एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि राहुल ने उनसे कहा कि अगर इन किसानों की जमीन बच जाए तो उसे बचा दीजिए।

इससे अब उस क्षेत्र का तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुवार को वे मौके पर जाएंगे और जांच रिपोर्ट से राहुल को अवगत करा दिया जाएगा।

एनएचएआई के पास नहीं है मुआवजा तय करने का अधिकार
मुआवजा कम मिलने के सवाल पर राजीव ने कहा कि एनएच एक्ट के तहत मुआवजा तय करने के लिए सक्षम प्राधिकारी होते हैं।

इसमें एडीएम स्तर के अफसर शामिल होते हैं। यही जो मुआवजा तय करते हैं वह एनएचएआई देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed