फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi meets to kalbe sadiq.

राहुल ने पाकिस्तान-मुसलमान की बात की, कल्बे सादिक बोले- देश की बात करें

Sun, 25 Sep 2016 03:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Sep 2016 03:18 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi meets to kalbe sadiq.
मौलाना सादिक से चर्चा करते राहुल गांधी साथ में शीला दीक्षित (बायें) - फोटो : amar ujala

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक से मुलाकात की। कल्बे सादिक ने बताया कि राहुल गांधी ने पाकिस्तान व मुसलमानों के हालात पर चर्चा की। कहा, पाकिस्तान के खिलाफ सख्ती से निपटने की जरूरत है।

विज्ञापन


सादिक ने कहा कि पाकिस्तान व मुसलमान की नहीं, देश की बात करें। देश के बड़े नेता हैं, देश से भ्रष्टाचार व महंगाई, जिहालत और गरीबी दूर करें। राहुल ने मुलाकात के दौरान डॉ. कल्बे सादिक को दिल्ली आने का न्यौता भी दिया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचारी नहीं हो सकते हैं देशभक्त
मौलाना डॉ. कल्बे सादिक ने राहुल से कहा कि भ्रष्टाचारी कभी भी देशभक्त नहीं हो सकते। जब भ्रष्टाचार मिटाएंगे तभी देश बचा पाएंगे। इसीलिए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। इसी से देश का भविष्य सुधरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने कहा, हमारे लिए दुआ कीजिए

Rahul Gandhi meets to kalbe sadiq.

देवरिया से दिल्ली की कांग्रेस यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राजधानी के नदवा कॉलेज पहुंचकर ऑल इंडिया मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद राबे हसनी नदवी से मुलाकात की। उनसे कहा, हमारे लिए दुआ कीजिए।

मौलाना ने कहा कि मुल्क की खिदमत करने वालों के साथ हमारी दुआ है। सभी को मुल्क की फिक्र करनी चाहिए। मुल्क तरक्की करेगा तो सभी आगे बढ़ेंगे। मुल्क के हालात तसल्लबख्‍श नहीं हैं, इसे दुरुस्त करने की कोशिश करनी चाहिए।

दोपहर 3.38 बजे नदवा कॉलेज पहुंचे राहुल ने प्रिंसिपल मौलाना डॉ. सइदुर्रहमान आजमी नदवी और नदवा के नाजिर-ए-आम मौलाना हमजा हसनी नदवी से करीब 14 मिनट बातचीत की।

देश में सेकुलरिज्म को मजबूत करें

Rahul Gandhi meets to kalbe sadiq.

राहुल के नदवा आने से छात्र काफी उत्साहित थे। छात्र मोअज्जम नदवी ने कहा, राहुल अच्छे नेता हैं, वह किसानों की बात कर रहे हैं। उन्हें पूरे मुल्क में सेकुलरिज्म को जड़ को मजबूत करना चाहिए। मो. इरफान नदवी ने कहा कि राहुल से अवाम को बहुत उम्मीदें हैं। वह काफी मेहनत कर रहे हैं।

नदवा के नाजिर-ए-आम मौलाना हमजा हसनी नदवी ने कहा कि राहुल ने 2017 के चुनाव को लेकर कोई सियासी बात नहीं की। उन्होंने मौलाना से खैरियत पूछी। मौलाना ने कहा कि नदवा तालीमी इदारा है। यहां जो भी आता है, उसका दिल से इस्तकबाल किया जाता है। यहां से सियासी पसंद, नापसंद की बात नहीं होती।

इस सवाल पर कि क्या राहुल का नदवा दौरा मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए है, मौलाना हमजा ने कहा, हर सियासी लीडर यही कोशिश करता है। राहुल से क्या उम्मीद है, इस पर उन्होंने कहा कि वे कोशिश कर रहे हैं, मौलाना हमजा ने कहा, अवाम समझ गई है कि झगड़े से नुकसान होता है। अवाम लड़ना नहीं चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed