फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi may come to visit Ayodhya Ram temple

अयोध्या: रामलला के दर्शन करने जा सकते हैं राहुल गांधी, प्राण प्रतिष्ठा के पहले हो सकता है आगमन

Tue, 26 Sep 2023 07:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 26 Sep 2023 07:47 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने आ सकते हैं। उनका यह कार्यक्रम जनवरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के पहले भी हो सकता है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi may come to visit Ayodhya Ram temple
राम मंदिर जा सकते हैं राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उनकी यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक व राजीव गांधी फाउंडेशन के सीईओ विजय महाजन ने स्थानीय कांग्रेस नेता के साथ राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी से इस बारे में मुलाकात की है। यह मुलाकात करीब एक सप्ताह पहले हुई है। 

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान राहुल गांधी के राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। ऐसी खबरें हैं कि राहुल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले भी आ सकते हैं और उसके बाद भी। रामलाल के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा दर्शन करने के लिए हर व्यक्ति को आने का अधिकार है। यदि राहुल गांधी रामलला के दर्शन करने के लिए आते हैं तो उनका स्वागत है। 
विज्ञापन


यदि राहुल गांधी राम मंदिर जाते हैं तो यह पहला मौका होगा जब वह अयोध्या मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। मालूम हो कि मंदिर का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है और जनवरी में मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान गढ़ी तो गए पर राम मंदिर पहली बार जाएंगे राहुल
राहुल गांधी की यह राम मंदिर में पहली यात्रा होगी। 2017 में हुई किसान यात्रा में राहुल अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी में दर्शन किया। हालांकि उन्होंने तब राम मंदिर से दूरी बना ली थी। 25 साल बाद तब वह पहला मौका था जब  नेहरू-गांधी परिवार का कोई  सदस्य अयोध्या पहुंचा हुआ था। बाबरी विध्वंस के बाद गांधी परिवार ने अयोध्या से दूरी बना ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed