फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi in amethi over MSP of crops.

लागत की तुलना में फसलों का समर्थन मूल्य नाकाफी: अमेठी में बोले राहुल गांधी

Fri, 06 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Updated Fri, 06 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi in amethi over MSP of crops.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को बढ़ाए गए खरीफ की फसलों के समर्थन मूल्य को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि कृषि लागत की तुलना में बढ़ाया गया समर्थन मूल्य काफी कम है। किसानों को उनकी लागत के मुताबिक मूल्य मिले, इसके लिए वे स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का मुद्दा संसद में उठाएंगे।

विज्ञापन


कहा कि केंद्र की सत्ता में आए तो बिना किसी भेदभाव के कर्नाटक मॉडल पर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। राहुल गांधी बृहस्पतिवार को अमेठी के ताला में किसानों की गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को ताला स्थित मुकुटनाथ इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित प्रगतिशील किसानों की संगोष्ठी में शामिल हुए। राहुल ने कार्यक्रम में पहुंचते ही किसानों से आय बढ़ाने का तरीका पूछा। किसानों ने खाद व बिजली की बढ़ी दरों को कम करने के साथ ही स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से बढ़ाए गए खरीफ की फसलों के समर्थन मूल्य की चर्चा की। इस पर राहुल ने बढ़ी दरों को कृषि लागत की तुलना में नाकाफी बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 सबसे अमीर लोगों का कर्ज माफ किया जा सकता है तो किसानों का क्यों नहीं?

उपज बढ़ाने के लिए किसानों को कराएंगे प्रशिक्षित

rahul gandhi in amethi over MSP of crops.
अमेठी में राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

राहुल ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार आई तो कर्नाटक मॉडल पर बिना भेदभाव के सभी किसानों का कर्ज माफ करेंगे। बताया कि कर्नाटक मॉडल में किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाता है। राहुल ने कहा कि किसानों की उपज बढ़ाने के लिए वे अमेठी के किसानों को प्रशिक्षित कराएंगे। मोदी सरकार की ओर से हटाए गए मेगा फूडपार्क को सत्ता में आने पर दोबारा स्थापित कराएंगे।

मेगा फूट पार्क की स्थापना से अमेठी के किसानों की आय बढ़ेगी। कहा कि मोदी कहते हैं कि वे अनाज बाहर से लाएंगे और हमारी सोच है कि हमारा किसान मजबूत होगा, तभी देश मजबूत होगा। मोदी की नोटबंदी से देश का किसान अब तक उबर नहीं पाया है। किसान प्रमोद मिश्र ने राहुल से कृषि यंत्रों पर 28 फीसदी व लग्जरी कारों पर 12 फीसदी टैक्स लिए जाने की बात कही तो राहुल ने किसानों को आश्वास्त किया कि उनकी सरकार आई तो कृषि यंत्रों, उर्वरक, कीटनाशक व बिजली पर अधिक सब्सिडी देकर इनके दामों में कमी लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed