फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi blames prime minister narendra modi for rafale deal

राफेल डील पर राहुल गांधी का तीखा वार, बोले- अभी तो सिर्फ शुरुआत है, आगे बहुत मजा आएगा

Tue, 25 Sep 2018 11:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Sep 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi blames prime minister narendra modi for rafale deal
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के जो काम हैं- राफेल, ललित मोदी, विजय माल्या, नोटबंदी, इन सब में चोरी है। एक-कर कर हम दिखा देंगे कि नरेंद्र मोदी चौकीदार नहीं हैं, वो चोर हैं। 
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया वालंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तो सिर्फ शुरुआत हुई है। अभी देखना बहुत मजा आएगा। आने वाले दो-तीन महीनों में हम आपको बहुत मजा दिखाएंगे। 
विज्ञापन


मालूम हो कि अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपको याद है कि प्रधानमंत्रीजी ने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री नहीं देश का चौकीदार बनना चाहता हूं लेकिन खुद को देश का चौकीदार कहने वाले ने देश को लूटने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि जब अनिल अंबानी की कंपनी से डील कराई गई थी, तब उनकी कंपनी नहीं बनी थी। 10 दिन पहले कंपनी बनवाई गई और फिर भी उन्हें कांट्रैक्ट दिला दिया गया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 126 राफेल विमान फ्रांस से खरीदे थे। एक राफेल विमान की कीमत 526 करोड़ रुपये थी। यहां पर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) अमेठी को उसका कांट्रैक्ट दिया गया था। जिससे अमेठी के युवाओं, इंजीनियरों को रोजगार मिलता।

फ्रांस के हवाई जहाज हमारे देश में बनते। इसके उलट देश के चौकीदार फ्रांस जाते हैं और वहां के राष्ट्रपति से सौदा होता है। मोदीजी कहते हैं कि एचएएल को छोड़िए, अनिल अंबानी की कंपनी को राफेल विमान खरीदने का कांट्रैक्ट दे दो और उन्होंने 526 करोड़ के बजाय 1600 करोड़ में राफेल विमान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed