फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi attacks on PM narendra modi.

PM मोदी के अच्छे दिनों पर राहुल ने उठाया सवाल

Fri, 05 Sep 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज Updated Fri, 05 Sep 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attacks on PM narendra modi.

कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी सांसद राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पहली बार सीधा हमला बोला। अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे राहुल ने कहा कि लोग महंगाई व बिजली संकट से परेशान हैं और देश के प्रधानमंत्री जापान में ढोल बजा रहे हैं।

विज्ञापन


मोदी के अच्छे दिन लाने के वादे पर चुटकी लेते हुए उन्होंने मीडिया से पूछा कि क्या अच्छे दिन ऐसे ही होते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के 100 दिन के कार्यकाल के दौरान समस्याएं घटने के बजाय बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


सरकार न तो महंगाई पर कोई अंकुश लगा सकी है और न ही यूपी समेत देश में पैदा हुए बिजली संकट से निपटने की कोई ठोस रणनीति ही बना पा रही है।

राहुल बोले, सोच में होता है अंतर

rahul gandhi attacks on PM narendra modi.

दो दिन के दौरे पर बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से हो रही बयानबाजी के सवालों का सामना करना पड़ा।

राहुल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों में पहली और दूसरी पीढ़ी के नेता होते हैं। अक्सर कई मुद्दों पर उनकी सोच में थोड़ा अंतर होता है।

अखिलेश को लिखा पत्र

rahul gandhi attacks on PM narendra modi.

राहुल ने कहा कि मैंने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर अमेठी में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही कई उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने का अनुरोध किया है। अमेठी की समस्याओं पर उनका पूरा ध्यान है और वे इसके समाधान को लेकर प्रयासरत हैं।

नदारद रहे कांग्रेसी
यूपी सरकार के दौरान राहुल के अमेठी आगमन पर उनकी प्रतीक्षा करने वाले अधिकांश कांग्रेसी गुरुवार को नदारद दिखे।

जब राहुल तिलोई के कई गांवों का भ्रमण करने के बाद शहर पहुंचे और पार्टी कार्यालय के बाहर रुके तो वहां कुछ सक्रिय चेहरे ही नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed