चलते-चलते फिर फॉर्म में आए राहुल, दिखाए बदले तेवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन एक बार फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि अमेठी की योजनाओं का बजट नहीं देने की बात सिर्फ वे ही नहीं बल्कि अन्य दलों के लोग भी कह रहे हैं।
कलेक्ट्रेट के बाहर राहुल गांधी बुधवार को मीडिया से मुखातिब थे। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मेगा फूड पार्क की स्थापना में रोड़ा अटका रही है।
बाद में दिल्ली रवाना होने से पूर्व लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर भी पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल ने केंद्र पर निशाना साधा।
जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक से बाहर निकले राहुल गांधी ने अपने दौरे के आखिरी भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अमेठी के साथ भेदभाव कर रही है।
मांग के अनुरूप बजट नहीं दे रही है केंद्र सरकार
राहुल ने कहा कि सरकार यहां संचालित पीएमजीएसवाई, मनरेगा व इंदिरा आवास जैसी योजनाओं के लिए मांग के अनुरूप बजट नहीं मुहैया करा रही है। इसे सिर्फ वे नहीं बल्कि अन्य दलों के लोग कह रहे हैं।
राहुल ने एक बार फिर मेगा फूड पार्क पर कहा कि सरकार गलत बयानी कर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। उन्होंने केंद्र सरकार पर मेगा फूड पार्क को स्थापित करने वाली कंपनी को अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया।
लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल ने फिर दोहराया कि केंद्र में सूट-बूट की सरकार है जो चुने हुए उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उसे किसानों, गरीबों व मजदूरों की चिंता नहीं है।
राहुल ने कहा कि केंद्र को बदला लेना है तो उनसे ले, किसानों, गरीबों व मजदूरों ने क्या बिगाड़ा है? अमेठी की जनता ने भी तो वोट दिया है।