राहुल ने पीएम को बताया बेशर्म तो स्मृति ने किया पलटवार, दोनों के बीच छिड़ी जुबानी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के दौरे से गरम अमेठी की सियासत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर किए गये एक ट्वीट के बाद और गरमा गई है। राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर रविवार सुबह किए गए ट्वीट में लिखा गया कि ‘प्रधानमंत्री जी अमेठी की ऑर्डनेंस फैक्टरी का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था। कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है। कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला। क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती मोदी जी’।
प्रधानमंत्री जी,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 4, 2019
अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था।
पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का उत्पादन चल रहा है।
कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला।
क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?
फ़ोटो को ध्यान से देखें इसमें आप 2007 के शिलान्यास में उपस्थित हैं लेकिन आज सुबह कह रहे हैं 2010 में किया। अब यह बताएँ 2007 है या 2010? होती है ऐसी ग़लतियाँ राहुल जी - झूठ इतना बोला आपने अमेठी के बारे में कि शिलान्यास कब किया और सत्यानाश कब यह आपको याद नहीं रहता। @RahulGandhi pic.twitter.com/IDZyZ6kS2o
— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 4, 2019
स्मृति यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने लगातार कई री-ट्वीट किए। एक री-ट्वीट में स्मृति ने कहा ‘आपको डर है कि अमेठी में विकास हो रहा है। आपने ये देखने की तकलीफ नहीं उठाई कि कल कोरवा में जेवी का उद्घाटन हुआ है। इसके तहत भारत और रूस के बीच समझौता हुआ एके-203 राइफल के निर्माण का’। एक अन्य री-ट्वीट में स्मृति ने लिखा कि ‘शिलान्यास नहीं सत्यानाश किया है आपने अमेठी में। झूठ कितने बोले अमेठी से। आज चलें फिर से उसका पर्दाफाश करते हैं’।
लगे हाथ आज देश को बता दें की कैसे आपने तो उस संस्थान का भी शिलान्यास किया जिसका आप ही के एक नेता ने लगभग 2 दशक पहले शिलान्यास किया था। @RahulGandhi pic.twitter.com/UpmrYU6wbI
— Smriti Z Irani (@smritiirani) March 4, 2019