फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi and Smriti Irani in Amethi.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी आज अमेठी में, जिले में स्मृति ईरानी भी रहेंगी मौजूद, बढ़ा सियासी तापमान

Mon, 19 Feb 2024 07:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Feb 2024 07:26 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ जिले में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी की जन संवाद विकास यात्रा एक बार फिर शुरू हो रही है। ऐसे में जिले का सियासी तापमान काफी बढ़ा हुआ होगा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi and Smriti Irani in Amethi.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी में प्रवेश के बाद से ही प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। सोमवार को अमेठी जिले का सियासी तापमान काफी बढ़ा हुआ होगा क्योंकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को संसदीय क्षेत्र अमेठी के देवरी बॉर्डर से प्रवेश करेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो रहे हैं। शाम चार बजे ऐंधी गांव के पास टोल प्लाजा स्थित स्थल पर जनसभा का कार्यक्रम होगा। इसके लिए रविवार को दिनभर कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे।

विज्ञापन


उधर, केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी की जन संवाद विकास यात्रा एक बार फिर सोमवार से शुरू हो रही है। इसमें स्थानीय लोगों से संवाद करके उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्थानीय सांसद सोमवार की सुबह 11 बजे संग्रामपुर के टीकरमाफी में जनसंवाद विकास यात्रा में शामिल होंगी। भादर ब्लाॅक परिसर, भावापुर, रतापुर, सोनारी में जन संवाद विकास यात्रा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री सीधे रामगंज पहुंचेंगी। यहां पर लोगों से संवाद करने के बाद आधा दर्जन अन्य गांवों में विकास यात्रा के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद स्थानीय सांसद एचएएल गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। भ्रमण को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी देवरी बॉर्डर से प्रवेश करने के बाद कोहरा, पुलिस लाइन, ओवर ब्रिज, गांधी चौक, सगरा तिराहा, देवीपाटन, बारामासी के बाद गौरीगंज के टिकरिया, महिला थाना मोड़, सुल्तानपुर रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप, मुसाफिरखाना मोड, सैठा तिराहा, बस स्टैंड, गौरीगंज अमेठी तिराहा व जामो मोड़ पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।


गांधीनगर, जायस जगदीशपुर मोड़, जायस बस स्टैंड, वहाबगंज, नौगजी मजार तथा बहादुरपुर तिराहे में कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। अकेलवा स्थित मलिक मोहम्मद जायसी खेल मैदान में बनाए गए कैंप में विश्राम करेंगे। रविवार को जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, महासचिव अनिल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने गांधीनगर टोल प्लाजा के निकट जनसभा स्थल एवं कैंप की तैयारी का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed