फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi and akhilesh yadav road show in Lucknow.

राहुल-अखिलेश का रोड शो आज, मुस्लिम मतदाताओं पर खास नजर

Sun, 29 Jan 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Jan 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
 rahul gandhi and akhilesh yadav road show in Lucknow.
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रविवार को होने वाले रोड शो में मुस्लिम बहुल इलाकों को खास तरजीह दी गई है। कुल यात्रा 12 किलोमीटर की होगी, जिसमें 7 किलोमीटर के सफर में दोनों ओर घनी मुस्लिम बस्तियां हैं।

विज्ञापन


रोड शो के बाद जनसभा भी मुस्लिम बहुल हुसैनाबाद इलाके में होगी। उससे पहले संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेता अपनी दोस्ती का स्लोगन भी जारी करेंगे। शनिवार शाम दोनों पार्टियों की ओर से साझे कार्यक्रम का पूरा ब्योरा जारी किया गया।
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो एक खास रणनीति के तहत राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पहले साझे सार्वजनिक कार्यक्रम में मुस्लिम बहुल इलाकों को केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को दिन में एक बजे गोमतीनगर के एक होटल में राहुल और अखिलेश संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें दोनों नेता गठबंधन के उद्देश्यों को सामने रखेंगे। साथ ही दोनों अपने फोटो लगा एक स्लोगन ‘यूपी को यह साथ पसंद है’ लॉन्च करेंगे।

इन जगहों से होकर गुजरेगा रोड शो

 rahul gandhi and akhilesh yadav road show in Lucknow.

उसके बाद दो बजे जीपीओ स्थित गांधी चौराहे से राहुल और अखिलेश का रोड शो शुरू होगा। यह रोड शो मेफेयर चौराहा (हजरतगंज होते हुए) और नॉवेल्टी चौराहा (लाल बाग) होते हुए मुस्लिम बहुल कैसरबाग इलाके में पहुंचेगा।

वहां से नजीराबाद रोड होते हुए अमीनाबाद झंडेवाला पार्क, फिर महिला कॉलेज, मौलवी गंज, रकाबगंज, नक्खास व अकबरी गेट होते हुए चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होते हुए हुसैनाबाद घंटाघर पर आएगा, जहां रोड शो जनसभा में बदल जाएगा। यहां बता दें कि कैसरबाग और उससे आगे रोड शो मुस्लिम बहुल इलाकों से ही गुजरेगा।

इस कार्यक्रम के माध्यम से अवाम को ‘विकास से विजय की ओर’ का संदेश दिया जाएगा। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र मदान ने बताया कि रोड शो के दौरान राजधानी में जगह-जगह दोनों नेताओं का धूमधाम के साथ भव्य स्वागत होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जहां लखनऊ महानगर व जिले के कार्यकर्ताओं की कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा के आवास पर बैठक हुई, वहीं कांग्रेसियों ने भी प्रदेश मुख्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में आने की अपील की। माना जा रहा है कि करीब 12 किलोमीटर के इस रोड शो को पूरा होने में ढाई से तीन घंटे लग जाएंगे।

रोड शो के बाद पहले चरण के चुनाव में जुटेंगे अखिलेश

 rahul gandhi and akhilesh yadav road show in Lucknow.

सपा-कांग्रेस की दोस्ती के पहले रोड शो और जनसभा के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले चरण के चुनाव वाले जिलों में जनसभाएं करेंगे।

30 व 31 जनवरी को एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ में 11 चुनावी सभाएं करके वे गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

अखिलेश 30 जनवरी को एटा सदर में सपा प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह के पक्ष में जीआईसी ग्राउंड में, एटा के अलीगंज से प्रत्याशी रामेश्वर सिंह के पक्ष में गांधी इंटर कॉलेज जैथरा में, कासगंज के पटियाली से प्रत्याशी किरन यादव के पक्ष में एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान, कासगंज के ही अमापुर से प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी के पक्ष में छर्रा चीतरागांव के मैदान में और कासगंज से प्रत्याशी हसरत उल्ला शेरवानी के पक्ष में बारा पत्थर के मैदान में सभाओं को संबोधित करेंगे।

धुंआधार सभाएं करेंगे मुख्यमंत्री अखिलेश

 rahul gandhi and akhilesh yadav road show in Lucknow.

इसी तरह से 31 जनवरी को मुख्यमंत्री एटा, हाथरस और अलीगढ़ में 6 जनसभाएं करेंगे। वे एटा के जलेसर से प्रत्याशी रणजीत सुमन के लिए एमजीएम इंटर कॉलेज, जलेसर में, हाथरस के सिकंदराराऊ में क्रीड़ास्थल सिकंदराराऊ में प्रत्याशी यशपाल सिंह चौहान के पक्ष में, एटा के मारहरा से प्रत्याशी अमित गौरव टीटू के लिए एमजीएच इंटर कॉलेज ग्राउंड मारहरा में, अलीगढ़ के छर्रा में प्रत्याशी राकेश सिंह के लिए नानऊ कस्बा में स्थित पैठ मैदान और अलीगढ़ में अतरौली से प्रत्याशी वीरेश यादव के पक्ष में पैठ मैदान आलमपुर चौराहा पर जनसभा करेंगे।

इसके अलावा अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में अलीगढ़ शहर एवं कोल क्षेत्र की साझी सभा में भी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed