फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi and akhilesh yadav public meet

रोड शो के बाद जनसभा में मोदी पर बरसे राहुल-अखिलेश, जानें क्या बोले

Sun, 29 Jan 2017 09:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Jan 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi and akhilesh yadav public meet
राहुल गांधी व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

लखनऊ में रोड शो के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे और नोटबंदी को लेकर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने बसपा पर तंज कसे तो नोटबंदी को लेकर केंद्र की निंदा की। कहा कि केंद्र के इस फैसले ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन पर कहा कि साइकिल चलाने के लिए हाथ की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले मोदी जी ने कहा कि हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ है, फिर कैशलेस की बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि नोटबंदी के दौरान देश के सबसे अमीर 50 परिवारों का कोई भी व्यक्ति लाइन में नहीं खड़ा हुआ, सब गरीब लोग लाइन में खड़े थे। गरीब ईमानदार होता है। काला धन ललित मोदी के पास है, काला धन विजय माल्या के पास है।

सपा के साथ कांग्रेस के गठबंधन को उन्होंने गंगा-यमुना का संगम बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वादा किया कि इस बार फिर एक युवा यूपी का मुख्यमंत्री बनेगा। इस बार फिर अखिलेश यादव यूपी का मुख्यमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed