फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul and Balram of Irrigation Department registered title victory

Lucknow News: सिंचाई विभाग के राहुल व बलराम ने दर्ज की खिताबी जीत

Sat, 18 Apr 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Rahul and Balram of Irrigation Department registered title victory
पुरस्कारोें के साथ कैरम प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।
लखनऊ। सिंचाई विभाग के राहुल और बलराम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतर कार्यालय जिला कैरम प्रतियोगिता में खिताबी जीत दर्ज की। साथ ही सिंचाई विभाग के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया। जिला कैरम एसोसिएशन लखनऊ और इरीगेशन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष एकल के फाइनल में सिंचाई विभाग के राहुल ने पंजाब नेशनल बैंक के श्याम को हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वेटरन एकल (60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में सिंचाई विभाग के बलराम ने एसबीआई के मनोज कुमार को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। पुरुष युगल में पोस्टल विभाग के डीवी सिंह और शेखर कुमार की जोड़ी ने सिंचाई विभाग के दानिश इकबाल सिद्दीकी और रवि धर को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। लीग के आधार पर खेली गई इस स्पर्धा में सिंचाई विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसबीआई, आरबीआई, जीएसआई और ब्रिज कारपोरेशन की टीमों को हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामस्वरूप मेमोरियल हॉस्पिटल के एमडी उमेश चन्द्र जायसवाल और विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल आनन्द किशोर सक्सेना ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed