{"_id":"6ac0177c4618d994460aa33c","slug":"raghuvir-and-mauni-ran-the-fastest-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1948890-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रघुवीर व मौनी सबसे तेज दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रघुवीर व मौनी सबसे तेज दौड़े
विज्ञापन
लखनऊ। गांधी जयंती पर शुक्रवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम का ट्रैक धावकों की रफ्तार से गुलजार रहा। 429 धावकों ने जीत के लिए दमखम लगाया लेकिन सबसे तेज कदम रघुवीर यादव और मौनी के रहे। दोनों ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
खेल विभाग यूपी की ओर से क्षेत्रीय खेल कार्यालय की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में 193 बालक और 236 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में पांच किलोमीटर और बालिका वर्ग में तीन किलोमीटर की दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा और जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव वीआर वरुण ने हरी झंडी दिखाकर किया।
पांच किलोमीटर दौड़ में रघुवीर यादव ने 17 मिनट 12.49 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। शिवम यादव 17 मिनट 19.81 सेकंड के साथ दूसरे और सत्येंद्र रावत 17 मिनट 49.81 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अविनाश चौथे, प्रदीप कुमार पांचवें और निरंकश शर्मा छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
तीन किलोमीटर की बालिका दौड़ में मौनी ने 13 मिनट 23.99 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। अर्शी खान 13 मिनट 48.96 सेकंड के साथ दूसरे और मीरा देवी 14 मिनट 26.85 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। आलिया चौथे, सृष्टि पांचवें और रूमन पाल छठे स्थान पर रहीं। दौड़ के बाद मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और विजेताआें को पुरस्कृत किया।