फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RaeBareli: Sonia Gandhi was removed from the post of Disha, Smriti Irani became the chairperson

रायबरेली : दिशा के अध्यक्ष पद से हटायी गईं सोनिया गांधी, स्मृति ईरानी बनीं चेयरपर्सन

Wed, 14 Jul 2021 11:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Jul 2021 11:36 PM IST
सार

ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से अध्यक्ष और सहअध्यक्ष का मनोनयन किए जाने के बाद डीएम के स्तर से दिशा का गठन किया जाता है

विज्ञापन
RaeBareli: Sonia Gandhi was removed from the post of Disha, Smriti Irani became the chairperson
सोनिया गांधी

विस्तार

वर्ष 2019 में केंद्र में भाजपा की नई सरकार के गठन के बाद ग्राम्य विकास मंत्रालय को जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तय करने में दो साल लग गये। लगातार सांसद के रूप में दिशा की चेयरपर्सन रहीं सोनिया गांधी को हटा दिया गया है। अब उन्हें को-चेयरपर्सन बनाया गया है। अमेठी से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी के साथ ही रायबरेली का भी दिशा का चेयरपर्सन बनाया गया है।

विज्ञापन


अमूमन लोकसभा का चुनाव होने के बाद निर्वाचित सांसदों की अध्यक्षता में दिशा समिति का गठन होता है। यह समिति हर तीन-तीन माह में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करती है। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से अध्यक्ष और सहअध्यक्ष का मनोनयन किए जाने के बाद डीएम के स्तर से दिशा का गठन किया जाता है। दिशा में सभी विधायकों, ब्लॉक प्रमुखों व अन्य संसद सदस्यों को शामिल किया जाता है। खात बात यह कि वर्ष 2019 में देश में नई सरकार के गठन के बाद लगभग सभी संसदीय क्षेत्रों (जिलो) में दिशा का गठन कर दिया गया है, लेकिन ग्रामीण विकास मंत्रालय ने रायबरेली संसदीय क्षेत्र के लिए दिशा के अध्यक्ष व सह अध्यक्ष का मनोनयन नहीं कर सका था।
विज्ञापन


इसके लिए अक्तूबर 2019 को तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा ने ग्राम्य विकास आयुक्त को पत्र भेजकर दिशा के लिए अध्यक्ष व सह अध्यक्ष की घोषणा न किए जाने का अनुरोध किया था। हालांकि इस संबंध में लंबा पत्राचार होने के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दिशा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। लगातार दिशा की चेयरपर्सन रहीं सांसद सोनिया गांधी को उपाध्यक्ष बना दिया गया है। अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दिशा का चेयरपर्सन बनाया गया है। वे अमेठी जिले की जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति चेयरपर्सन पहले से ही हैं। नई सरकार के गठन के बाद दिशा का गठन न होने की दशा में अब तक बैठक नहीं हुई। करीब 38 माह में दो बाद दिशा की बैठक निरस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) का चेयरपर्सन ग्रामीण विकास मंत्रालय से तय हुआ है। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दिशा की चयेरपर्सन और जिले की सांसद सोनिया गांधी को को-चेयरपर्सन बनाया गया है। जल्द ही जिले में दिशा का गठन होगा।
वैभव श्रीवास्तव, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed