{"_id":"676d11f561f6daab4d0ed31a","slug":"raebareli-pda-janpanchayat-of-samajwadi-party-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: सपा की पीडीए जनपंचायत में भाजपा पर कसा तंज, खीरों पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: सपा की पीडीए जनपंचायत में भाजपा पर कसा तंज, खीरों पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
Thu, 26 Dec 2024 01:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, खीरों (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, खीरों (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:52 PM IST
सार
रायबरेली में खीरों पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। खीरों ब्लाक में सपा की ब्लाक स्तरीय जनपंचायत का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
पीडीए जनपंचायत का आयोजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के खीरों कस्बा में सपा की ब्लाक स्तरीय पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पर तंज कसा गया। वहीं, खीरों पुलिस के खिलाफ दलित युवक की पिटाई को लेकर हत्या का मुकदमा लिखे जाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
कस्बा के कांजी हाउस मैदान में समाजवादी पार्टी की पीडीए जनपंचायत में जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार में खीरों विकास खंड में विकास कार्य होते थे जिसमें कलुवाखेड़ा में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, हरीपुर में राजकीय मॉडल महाविद्यालय, राजकीय इंटर कालेज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया गया था लेकिन केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही विकास कार्य बंद हो गए है। थानों में दलालों का बोलबाला है, बिचौलियों को भाजपा नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। कहा कि देश के संविधान निर्माता व भारत रत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर का अपमान समाजवादी लोग सहन नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विधायक बछरावां श्याम सुंदर भारती ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों का अपमान कर रही है। भाजपा मनुस्मृति लागू करना चाहती है। हरचंदपुर के विधायक राहुल लोधी ने कहा कि क्षेत्र के उन लोगों से होशियार रहने की जरूरत है जो लाइट के नाम पर झुनझुना पकड़ाते है। स्वयं बिसलरी का पानी पीते है। हम पीडीए के लोग लोगों को मग्घे का पानी देते हैं। ऐसे लोगों को उनकी हैसियत वोट की चोट से बतानी है।
विज्ञापन
इस मौके पर सेंट्रल बॉर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने देश के गृहमंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग की। कार्यक्रम में महाराजा बिजली पासी की जयंती भी बनायी गयी। जनपंचायत की अध्यक्षता जफर अहमद उर्फ मुन्ना खां एवं संचालन विधान सभा अध्यक्ष राकेश यादव नें किया। कार्यक्रम में राकेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर यादव, सुरेश पासी, दिलीप यादव, अनुराग वर्मा, राजेश मौर्या, चंद्र प्रकाश आजाद, राम बरन लोधी, कृपाशंकर यादव, दीपू शुक्ला, अमित यादव, दिलीप कुमार, पवन पासी, अमर बहादुर, पिंटू दिनेश, आनंद यादव, अमर देव, विकास विश्वकर्मा, मो. कयूम, चीनी, फिरोज अहमद, मकसूद आलम, अभय यदुवंशी, विनय कुमार यादव, डॉ. संत लाल, आलोक यादव, संतराम यादव, हरिशंकर लोधी, महेश कुमार, विंदादीन कोरी आदि मौजूद रहे।