फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli mla aditi singh father akhilesh singh passes away at lucknow pgi suffering from cancer

कांग्रेस एमएलए अदिति सिंह के पिता और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Tue, 20 Aug 2019 08:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 20 Aug 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
Raebareli mla aditi singh father akhilesh singh passes away at lucknow pgi suffering from cancer
अखिलेश सिंह का निधन(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का मंगलवार तड़के लखनऊ में निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के पीजीआई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रायबरेली के लालूपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन


कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे
जानकारी के अनुसार अखिलेश सिंह लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे और उनका इलाज सिंगापुर में भी चला। बताया जा रहा है कि नियमित जांच के लिए वह लखनऊ के पीजीआई आए, जहां तबियत बिगने पर उन्हें एडमिट होना पड़ा और मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


बेटी संभाल रही विरासत
उनकी मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अखिलेश सिंह का जन्म 15 सितंबर 1959 में हुआ था। अखिलेश सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह रायबरेली की राजनीति के बेताज बादशाह थे। उनकी विरासत उनकी बेटी अदिति सिंह संभाल रही हैं। 2017 में जब मोदी लहर में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो, उसके बीच भी अदिति ने रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीता और विधायक बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक करियर

अखिलेश सिंह रायबरेली सीट से पांच बार विधायक चुने गए। उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। हालांकि राकेश पांडेय हत्याकांड के बाद उन्हें कांग्रेस से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बावजूद वह कई बार निर्दलीय विधायक चुने गए।

2012 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश सिंह पीस पार्टी में शामिल हो गए थे और गांधी परिवार को खूब कोसा करते थे। कहा तो यहां तक जाता है कि अखिलेश सिंह का खौफ इतना था कि चुनाव के दौरान कांग्रेसी अपना पोस्टर भी नहीं लगा पाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed