{"_id":"66cb11265ba384df6504a3fb","slug":"raebareli-mastermind-lavkesh-arrested-in-fake-certificate-case-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में मास्टरमाइंड रविकेश गिरफ्तार, एटीएस को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में मास्टरमाइंड रविकेश गिरफ्तार, एटीएस को मिली सफलता
Sun, 25 Aug 2024 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Aug 2024 08:21 PM IST
सार
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने के मामले में यूपीएटीएस ने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी रविकेश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस और सलोन पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात लखनऊ से जन्म प्रमाणपत्र के फर्जीवाड़ा मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को जेल भेज दिया। फर्जीवाड़ा मामले में अब गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या 18 पहुंच गई है। पुलिस की मानें तो पकड़ा गया आरोपी ही फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का कार्य करा रहा था। जेल भेजे गए आरोपियों से उसका संपर्क था। शुरुआती जांच में पैसा कमाने के चक्कर में फर्जीवाड़ा किया गया। बांग्लादेशियों व रोहिग्यांओं के प्रमाणपत्र बनाने की बात सामने नहीं आई है।
रायबरेली के सलोन तहसील क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर, सिरसिरा, गढ़ी इस्लामनगर, गोपालपुर गांवों में 19 हजार 184 फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में जन सुविधा केंद्र संचालक जीशान, वीडीओ विजय सिंह यादव, रियाज खान और जीशान के नाबालिक भांजे को 18 जुलाई को जेल भेजा गया था। बाद में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपी एटीएस) के अलावा स्थानीय सलोन पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। एटीएस और सलोन पुलिस की टीमें मास्टरमाइंड की तलाश कर रही थी। एटीएस और पुलिस ने बिहार प्रांत के दरभंगा निवासी रविकेश को लखनऊ से गिरफ्तार किया। इसके बाद पूछताछ के लिए रविकेश को सलोन कोतवाली लाया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि 25 हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किाय गया है। रविकेश ही फर्जीवाड़ा का मास्टरमाइंड था। पहले जेल भेजे गए 17 आरोपियों और रविकेश के बीच संपर्क था। रविकेश के इशारे पर ही फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जा रहे थे। पैसे के चक्कर में फर्जी प्रमाणपत्र बनाने की बात रविकेश ने पूछताछ में स्वीकारी है।
ये भी आरोपी जा चुके हैं जेल
फर्जीवाड़ा मामले में एटीएस और पुलिस की तरफ से सोनभद्र जिले के मकान नंबर 125 वार्ड नंबर सात दिलीप नगर धर्मशाला चौराहा राबर्टसगंज निवासी गोविंद केशरी, संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सियरासाथा निवासी आकाश कंसौधन, गोरखपुर के गोला बाजार कोतवाली क्षेत्र के नूरी मस्जिद निवासी सलमान, कुशी नगर के तरया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली डान निवासी संजीव कुमार सिंह, प्रतापगढ़ जिले के सदर बाजार कोतवाली निवासी वैभव उपाध्याय, मुरादाबाद जिले के मुंडा पांडेय थाना क्षेत्र के डिलरा रायपुर निवासी शाहनवाज, अंबेडकर नगर जिले के नौगावां थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वेलाना निवासी देवमणि उर्फ राजन, महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर निवासी सतीश कुमार सोनी, प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के प्यानापुर अब्दालपुर निवासी धीरज कुमार, शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र के डवोरा निवासी नीरज, मुरादाबाद जिले के खरकपुर जगतपुर मुंडा पांडेय निवासी आरिफ अली, बलिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी निवासी शहनवाज, बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के कोलवा बेग कठवारा निवासी अरमान जेल भेजा जा चुका है।