फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Married woman died due to electric shock, murder accused

Raebareli: 5 लाख की कर रहे थे डिमांड गला दबाकर मार डाला.... करंट लगने से मौत पर मायकेवालों ने लगाया आरोप

Tue, 29 Jul 2025 02:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, शिवगढ़ (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, शिवगढ़ (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Jul 2025 02:52 PM IST
सार

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुरालीजनों ने कहा कि करंट लगने से मौत हुई है।

विज्ञापन
Raebareli: Married woman died due to electric shock, murder accused
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में सोमवार की रात 9:30 बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस पर ससुरालीजनों ने बताया था कि पंखे का प्लग लगाते समय करंट से मौत हुई लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद रात लगभग 2:00 बजे मृतका के पिता जब मौके पर पहुंचे तो आरोप लगाया कि लगातार 5 लाख की डिमांड की जा रही थी डिमांड पूरी न होने से नाराज ससुरालीजनों ने गला दबाकर हत्या कर दी है।

विज्ञापन


मझिगवां गांव निवासी सतीश कुमार चतुर्वेदी की 24 वर्षीय पत्नी रानी को सोमवार की रात परिजन अचेतन अवस्था में रात करीब साढ़े नौ बजे सीएचसी महराजगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और सूचना शिवगढ़ पुलिस को दे दी। चिकित्सकों के पूछने पर मृतका को लेकर आए परिजनों ने करंट लगने की बात बताई और शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन


मृतका के ससुर धर्मेश चतुर्वेदी ने बताया कि पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गई। सीएचसी महराजगंज ले कर गए तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस की सूचना पर मृतका के मायके पक्ष से बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र के बभनान नगर पंचायत निवासी मृतका के पिता शिवकुमार तिवारी परिवार सहित मंगलवार रात करीब दो बजे बेटी की ससुराल पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि अप्रैल 2024 में विवाह किया था। एक वर्ष हुए हैं। उसकी बेटी सोमवार की शाम अपनी बड़ी बहन से बात कर रही थी तभी चीख पुकार की आवाज आई और उसका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी का पति व उसके ससुराल वाले पांच लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उसे व उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने उसकी बेटी का गला दबाकर हत्या की है। 

मामले में थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है फिर भी सूचना के आधार पर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed