{"_id":"68434e86d3da7f222a051d41","slug":"raebareli-is-fifth-in-the-state-in-cm-yuva-lucknow-is-at-number-11-lucknow-news-c-13-lko1110-1239401-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएम युवा में रायबरेली प्रदेश में पांचवे, लखनऊ 11वें नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएम युवा में रायबरेली प्रदेश में पांचवे, लखनऊ 11वें नंबर पर
विज्ञापन
लखनऊ। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में प्रदेश में रायबरेली नंबर पांच पर तो लखनऊ 11वें नंबर पर है। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की शुक्रवार को उद्योग विभाग की रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी सामने आई।
समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने सीएम युवा स्वरोजगार योजना, सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, ओडीओपी की समीक्षा की। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में मंडल के जिले रायबरेली व लखनऊ की प्रगति पर संतोष जाहिर किया। उद्योग विभाग के अफसरों को आवेदनों में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वीकृत प्रोजेक्ट की तुलना में ऋण पाने वाले प्रोजेक्टों की संख्या में कमी को देखते हुए मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में एमएसएमई नीति 2017 व 2022 के साथ एमओयू की भी समीक्षा की गई।
बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त केके सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग लखनऊ मंडल कंचन सुबोध दीक्षित, उपायुक्त उद्योग लखनऊ मनोज चौरसिया, उपायुक्त उद्योग सीतापुर संजय सिंह, प्र. उपायुक्त उद्योग उन्नाव करुणा राय, अपर सांख्यकीय अधिकारी रायबरेली ज्ञानेंद्र कुमार और अपर सांख्यकीय अधिकारी लखीमपुर खीरी आलोक कुमार मौजूद रहे।