{"_id":"668e731c7740812e700509a8","slug":"raebareli-fire-broke-out-in-a-house-woman-died-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: घर में सो रहे थे सभी सदस्य, आग की चपेट में आया पूरा परिवार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: घर में सो रहे थे सभी सदस्य, आग की चपेट में आया पूरा परिवार, महिला की मौत
Wed, 10 Jul 2024 05:13 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमावा (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमावा (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:13 PM IST
सार
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में आग की चपेट में आने से परिवार के तीन लोग झुलस गए। घटना में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत हो गई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
संदिग्ध हालत में घर में आग लगने से दंपती अपने बेटे समेत गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के बदीपुर गांव में बुधवार की सुबह लगभग 4 बजे के आसपास गांव निवासी राम अवध यादव के घर में आग लग गई। इस दौरान घर के सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- अयोध्या में अरबों के भूमि घोटाले हुए हैं... मामले की जांच की जाए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छात्रा पर एसिड अटैक मामले में नया मोड़, मौसेरा भाई ने ही दोस्त संग मिलकर रची थी घिनौनी साजिश
आग की चपेट में आकर राम अवध यादव (38), प्रीति (32) पत्नी राम अवध और बेटा दीपांशु (10) गंभीर रूप से झुलस गए। बताते हैं कि बेटे को बचाने में राम अवध और उसकी पत्नी प्रीति आग की लपटों में फंस गए जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से सभी को एम्स रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान प्रीति यादव की मौत हो गई व राम अवध यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन