{"_id":"69074bfb77faa5738f04c9de","slug":"raebareli-bike-collides-with-combine-machine-mother-and-son-die-father-seriously-injured-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: कंबाइन मशीन से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: कंबाइन मशीन से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
Sun, 02 Nov 2025 05:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, नसीराबाद (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, नसीराबाद (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Nov 2025 05:48 PM IST
सार
नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मां निर्मला ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतोह–गांधीनगर मार्ग पर शनिवार को सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। क्षेत्र के ओलीपुर मजरे संडहा गांव निवासी नीलेश कुमार अपने पिता शेषपाल और मां निर्मला के साथ डीह थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। छतोह–गांधीनगर मार्ग पर जानकी देवी पब्लिक स्कूल के पास छतोह की ओर जा रही कंबाइन मशीन को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर मशीन से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मां निर्मला ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कंबाइन मशीन चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
नीलेश चला रहा था बाइक : ग्रामीणों के अनुसार, नीलेश बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है।