{"_id":"66af849c535ec2d2a5030146","slug":"raebareli-ats-raids-in-fake-certificate-case-seven-more-arrested-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: प्रमाण पत्र फर्जीवाड़ा में सात और गिरफ्तार, यूपीएटीएस लगातार कर रही छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: प्रमाण पत्र फर्जीवाड़ा में सात और गिरफ्तार, यूपीएटीएस लगातार कर रही छापेमारी
Mon, 05 Aug 2024 08:22 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Aug 2024 08:22 AM IST
सार
यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रयागराज, अंबेडकरनगर, मुरादाबाद, बहराइच, बलिया, शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। एटीएस की फील्ड यूनिट और ऑप्स टीमों ने एक बार फिर पूर्वांचल के जिलों में छापेमारी की।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रायबरेली के सलोन में 19 हजार फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में यूपी एटीएस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। नतीजा यह है कि लगातार दूसरे दिन यूपी एटीएस की ऑप्स टीमों ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़ गए लोग प्रयागराज, अंबेडकरनगर, मुरादाबाद, बहराइच, बलिया, शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। रायबरेली पुलिस आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में लेकर लखनऊ पहुंची। एटीएस की फील्ड यूनिट और ऑप्स टीमों ने एक बार फिर पूर्वांचल के जिलों में छापेमारी की।
विज्ञापन
इस दौरान अंबेडकरनगर के जगदीशपुर बेवना थाना नौगवां का देव मणि, महराजगंज के खुशहाल नजर थाना घुघली निवासी सतीश कुमार सोनी, प्रयागराज के अब्दालपुर थाना सौराव निवासी धीरज कुमार, शाहजहांपुर के डबोरा थाना तिलहर निवासी नीरज, मुरादाबाद के खरकपुर जगतपुर थाना मुंडा पांडेय निवासी आरिफ अली, बलिया के बहेरी कोतवाली निवासी शहनवाज, बहराइच के कोलवा बेग कटघरा थाना रानीपुर निवासी अरमान को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन