{"_id":"5b6f8cc342c792598c457577","slug":"raebareli-aiims-to-be-start-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली एम्स में कल से शुरू होगा इलाज, सुबह आठ से 11 बजे तक होगा मरीजों का रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली एम्स में कल से शुरू होगा इलाज, सुबह आठ से 11 बजे तक होगा मरीजों का रजिस्ट्रेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 12 Aug 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के दरियापुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी 13 अगस्त को शुरू हो जाएगी। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचों के लिए मशीनें लग गई हैं। दवाएं भी आ गई हैं। ओपीडी शुरू करवाने के लिए पीजीआई के चंडीगढ़ के अधिकारियों की टीम आएगी। आठ डॉक्टरों समेत 35 लोगों का स्टाफ यहां पहले ही आ चुका है।
विज्ञापन
13 अगस्त को और स्टाफ आने की उम्मीद है। ओपीडी शुरू होने से प्रदेश के कई जनपदों के रोगियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। दरियापुर में एम्स ओपीडी कराने के लिए डॉक्टर व अन्य स्टॉफ की भर्ती का काम पीजीआई, चंडीगढ़ में किया गया। इसके बाद 26 जुलाई से यहां स्टाफ आना शुरू हो गया था। जांच के लिए उपकरणों व मशीनें लगाने का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
मरीजों के बैठने, रजिस्ट्रेशन दवा काउंटर आदि की भी व्यवस्था कर ली गई है। दवाएं पर्याप्त मात्रा में आ गई हैं। आठ डॉक्टरों के साथ ही अन्य 35 लोगों का पैरामेडिकल स्टॉफा आ गया है।
विज्ञापन