फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli AIIMS covid ward started working started working.

रायबरेली: AIIMS में खुला कोरोना का एल- थ्री अस्पताल, कोरोना मरीजों को मिलेगी राहत

Mon, 26 Apr 2021 04:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Apr 2021 04:19 PM IST
सार

एम्स में एल 3 अस्पताल खुल जाने से गंभीर मरीजों को इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी। एल 3 अस्पताल का शुभारंभ सोमवार को एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने फीता काटकर किया।

विज्ञापन
Raebareli AIIMS covid ward started working started working.
कार्यकारी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

काफी जद्दोजहद के बाद रायबरेली जिले में खोला गया एम्स अब कोरोना मरीजों के काम आएगा। पिछले कई दिनों से कोरोना मरीजों की हालत खराब चल रही थी। न तो उन्हें ऑक्सीजन मिल पा रही थी और ना ही बेड।

विज्ञापन


एम्स में एल 3 अस्पताल खुल जाने से गंभीर मरीजों को इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी। एल 3 अस्पताल का शुभारंभ सोमवार को एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने फीता काटकर किया। फिलहाल अस्पताल में 50 बेडों की व्यवस्था की गई है। इसकी संख्या अभी और बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


कार्यकारी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने बताया कि, 50 बेड का लेवल-थ्री हॉस्पिटल शुरू हो गया है। 12 बेड का आइसीयू वार्ड बनाया गया है। बाकी 38 बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा रखी गई है। एल-3 हॉस्पिटल में भर्ती होने के लिए एल-2 हॉस्पिटल से रेफरल लेटर लाना जरूरी है। जिला अस्पताल में भी अगर रोगी गंभीर है तो सीएमएस उसे एल-3 रेफर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी ओपीडी में सबसे पहले मरीजों की स्क्रीनिंग होगी

उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की उपलब्धता के हिसाब से अस्पताल को 100 बेड तक बढ़ाया जाएगा। एम्स की पुरानी ओपीडी में सबसे पहले मरीजों की स्क्रीनिंग होगी। स्क्रीनिंग के बाद मरीज को हॉस्पिटल के पीछे के रास्ते से बेड तक ले जाया जाएगा। एम्स के मेन रोड से मरीजों को ले जाने की व्यवस्था नहीं होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि अन्य लोग कोरोना संक्रमित न होने पाएं।

एम्स में एल 3 खुल जाने से कोरोना मरीजों को आसपास के जिलों में नहीं भागना पड़ेगा। लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में बने एल-3 हॉस्पिटल में बेड तक नहीं खाली है। ऐसे मरीज इधर-उधर भटकते रहे हैं। ऐसे समय में एम्स हॉस्पिटल दरियापुर की शुरुआत क्रोमा मरीजों के लिए राहत की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed