फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Priyanka Gandhi engaged in campaigning for Rahul, narrated stories of Jawaharlal Nehru and Indira

रायबरेली: राहुल के लिए प्रचार में जुटीं प्रियंका, क्षेत्र से अपनत्व के लिए खोज लाईं 103 साल पुराना इतिहास

Thu, 09 May 2024 12:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 09 May 2024 12:05 AM IST
सार

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी रायबरेली संसदीय सीट में पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। गुरुवार को वह अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा के लिए प्रचार करने जाएंगी।

विज्ञापन
Rae Bareli: Priyanka Gandhi engaged in campaigning for Rahul, narrated stories of Jawaharlal Nehru and Indira
इस अंदाज से प्रियंका गांधी ने किया प्रचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को भाई राहुल गांधी के चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आपकी मुश्किलें कम करने और जरूरतें पूरी करने की बजाय पांच किलो राशन का बोरा पकड़ा दिया। पांच किलो राशन में क्या होने वाला है? बछरावां विधानसभा क्षेत्र के थुलवासां में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि युवा इम्तिहान देते हैं, लेकिन भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है। किसान भाइयों को फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत में सोना पड़ रहा है। थुलवासां में नुक्कड़ सभा के दौरान प्रियंका ने जनता और अपने परिवार के बीच के भावनात्मक रिश्तों का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 103 साल पहले रायबरेली का किसान जब ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ आंदोलन कर रहा था, तब मोतीलाल नेहरू ने यहां पंडित जवाहरलाल नेहरू को भेजा। विरोध स्वरूप नेहरू जी ने गिरफ्तारी दी थी। तब से हमारे और आपके बीच का रिश्ता है। इंदिरा जी के समय आपको कुछ बातें अच्छी नहीं लगीं। तब आप ने उनको चुनाव हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने सोचा की ये जो इंदिरा जी की नीति है जनता के लिए लाभदायक नहीं है, तो आप ने उन्हें हरा दिया। लेकिन इंदिरा जी नाराज नहीं हुईं और आपने जो किया उस पर उन्होंने आत्मचिंतन किया। उन्होंने सोचा की हो सकता है कि कोई गलती हुई हो। इसके बाद वह फिर चुनाव के लिए रायबरेली आईं और आप ने उन्हें चुनाव जिताया। यह रायबरेली की खासियत है कि आप जागरूक हैं। रायबरेली की जनता पर गर्व होना चाहिए।

स्मृति इरानी पर बरसीं, कहा धर्म के नाम पर नहीं मिलेगा वोट
प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी पर भी निशाना साधा। कहा कि धर्म की आड़ में दुरदुरिया के माध्यम से जो कसम खिलाई जाती है और वोट लिया जाता है, वह अब काम नहीं आने वाला। जनता भाजपा और उसके प्रत्याशियों की असलियत समझ गई है। 


यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव
हलोर कुसुढ़ी सागरपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है। यह ऐतिहासिक बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को हराने का चुनाव है। आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। सोच-समझ कर, अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए भारी संख्या में मतदान करें। अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें। प्रियंका गांधी ने कहा कि कुछ दिनों पहले मेरी मां ने मुझसे कहा था, "मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है। वह रायबरेली आकर पूरा होता है।" ऐसा परिवार, जिसने कई पीढ़ियों को अपने में मिला लिया, जो दशकों तक हर उतार-चढ़ाव, सुख-दुख, संकट और संघर्ष में चट्टान की तरह हमारे साथ खड़ा रहा। यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है। यह सेवा और आस्था का रिश्ता भी है, जो आधी सदी से अटूट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed