फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Mother, I have drank poison, I am leaving the world.

रायबरेली : मां मैंने जहर पी लिया है, दुनिया छोड़कर जा रहा हूं... डांट से खफा होकर बेटे ने उठाया कदम, मां को फोन कर दी जानकारी

Sun, 24 Apr 2022 09:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव रायबरेली, संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली, संवाद न्यूज एजेंसी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 24 Apr 2022 09:10 PM IST
सार

डांट से क्षुब्ध एक युवक ने रविवार को कुछ इसी तरह मां से फोन करके कीटनाशक पी लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

विस्तार

...मां मैंने जहर पी लिया है। ...दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। डांट से क्षुब्ध एक युवक ने रविवार को कुछ इसी तरह मां से फोन करके कीटनाशक पी लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। सलोन के रसूलपुर बसारत अली का पुरवा निवासी मिट्ठू उर्फ कल्लू उर्फ रवि और उसकी मां सीता देवी के बीच सुबह नौ बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने घर के पास एक बाग में जाकर कीटनाशक पी लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपनी मां को फोन करके बोला मां मैंने जहर पी लिया है। मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं।

विज्ञापन


इसके बाद युवक ने फोन काट दिया। घबराई उसकी मां ने गांव के लोगों को बात बताई। ग्रामीण बाग में पहुंचे तो वह बेसुध हालत में पड़ा था। आननफानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि युवक ने कीटनाशक पी लिया था। मामला जानकारी में आया है, लेकिन घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed