Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Most of the accused in the murder of Dalit Hari Om are from Dalit and backward classes, seven of

रायबरेली: दलित हरिओम की हत्या के ज्यादातर आरोपी दलित और पिछड़े वर्ग के, 15 में से सात पीड़ित की जाति से

Wed, 08 Oct 2025 09:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 08 Oct 2025 09:50 PM IST
सार

Dalit murdered in Raebareli: रायबरेली में दलित हरिओम वाल्मिकी की बीते दिनों भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में जो आरोपी सामने आए हैं वह भी उसी वर्ग के हैं। 

विज्ञापन
Rae Bareli: Most of the accused in the murder of Dalit Hari Om are from Dalit and backward classes, seven of
इन आरोपियों को पुलिस ने पेश किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने सांसद राहुल गांधी के गढ़ से भले ही हरिओम वाल्मीकि की हत्या को लेकर दलित कार्ड खेला हो, लेकिन पार्टी के रणनीतिकारों का यह दांव अब उल्टा पड़ सकता है। वजह, हरिओम की हत्या में सर्वाधिक दलित और पिछड़ा वर्ग के हमलावर ही शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अब तक जेल भेजे गए नौ आरोपियों में से तीन दलित, चार पिछड़ा वर्ग और दो सामान्य वर्ग के हैं। पुलिस की ओर से चिह्नित 15 आरोपियों में भी सात दलित ही हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर निवासी हरिओम की एक अक्तूबर की रात चोर समझकर बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई कर दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्र जारी कर हरिओम की हत्या पर नाराजगी जताई और इसे दलितों के अत्याचार से जोड़ा। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फतेहपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संदेश देने का प्रयास किया कि कांग्रेस दलितों के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार पर दलितों के उत्पीड़न का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन


हरिओम की हत्या में कांग्रेस ने दलित कार्ड उछाला, तो पुलिस प्रशासन भी सफाई देने के लिए आगे आया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मंगलवार रात करीब 10 बजे प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई और सफाई दी कि वारदात में सभी वर्गों के लोग शामिल थे। इस घटना को जाति से न जोड़ा जाए। कांग्रेस ने दलित कार्ड खेलकर जो राजनीति फायदा लेने की कोशिश की, उसमें पुलिस अधीक्षक ने विराम लगाने की कोशिश की है। अब देखना यह है कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आगे किस तरह की रणनीति अपनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक इन आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी
लल्ली पासी, आशीष पासी, सहदेव पासी, सुरेश गुप्ता, विपिन मौर्या, विजय कुमार मौर्या, सुरेश कुमार मौर्या, शिवप्रसाद अग्रहरि व वैभव सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में मृतक हरिओम के पिता गंगादीन की तहरीर पर पुलिस ने वैभव, अखिलेश व अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed