फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli Lok Sabha: Priyanka Gandhi's name may be approved today

रायबरेली लोकसभा: आज लग सकती है प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर, सोमवार को कार्यकर्ताओं संग बनाएंगी रणनीति

Sun, 28 Apr 2024 05:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 28 Apr 2024 05:16 PM IST
सार

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस बात का फैसला रविवार को हो जाएगा। नामांकन करने से पहले प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रणनीति बनाएंगी। 

विज्ञापन
Rae Bareli Lok Sabha: Priyanka Gandhi's name may be approved today
रायबरेली से प्रत्याशी हो सकती हैं प्रियंका। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 दक्षिण का चुनावी समर निपटाने के बाद कांग्रेस का थिंकटैंक उत्तर प्रदेश के अभेद्य गढ़ रायबरेली को बचाने में जुट गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की केंद्रीय कोर कमेटी की दिल्ली में हुई बैठक में रायबरेली के सियासी समीकरण पर चर्चा हुई। रविवार को इससे पर्दा हट जाएगा कि रायबरेली से चुनाव कौन लड़ेगा। सूत्रों का मानना है कि सोमवार को प्रियंका गांधी रायबरेली आ सकती हैं।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी का रायबरेली से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है, लेकिन उनके नाम की घोषणा पर सस्पेंस है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के पास अभी तक हाईकमान से प्रियंका गांधी को लेकर कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन कांग्रेस के तिलक भवन कार्यालय में रंग रोगन के साथ उसकी सजावट का काम शुरू हो गया है, जो रविवार को पूरा होगा। कांग्रेस जिला कमेटी अभी भी किसी तरह की सूचना देने से बच रही है।
विज्ञापन


नामांकन से पहले प्रियंका गांधी तिलक भवन में करेंगी बैठक
कांग्रेस का जिला कार्यालय तिलक भवन में है, जिसकी पेंटिंग तेजी से की जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी जब रायबरेली आएंगी तो सबसे पहले कांग्रेस के तिलक भवन में बैठक करेंगी और उसके बाद वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में कोर कमेटी के साथ मंत्रणा करेंगी, जिसमें तैयारी पर बातचीत होगी और फिर नामांकन पर। इसी दौरान प्रस्तावक भी तय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार बहुत महत्वपूर्ण
जिला कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इसी दिन दिल्ली से आदेश आने की संभावना है। इसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि हम सभी की निगाह अब दिल्ली पर लगी है। रायबरेली के सियासी मैदान में कांग्रेस की तैयारी पूरी है, बस प्रियंका गांधी के आने का इंतजार है। रविवार को बड़ी खबर मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed