फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   radiologist posts are vacant in goverment hospital

फ्री अल्ट्रासाउंड के फैसले के बाद बड़ी संख्या में होगी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति

Wed, 02 Sep 2015 03:54 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
radiologist posts are vacant in goverment hospital

प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा भले ही प्रदान कर दी है, लेकिन अल्ट्रासाउंड करने वाले रेडियोलॉजिस्ट की बेहद कमी है। सूबे में रेडियोलॉजिस्ट के सृजित 300 पदों की तुलना में सिर्फ 160 पदों पर ही तैनाती है। शेष 140 पद खाली हैं।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरविंद कुमार कहते हैं कि सभी जिला अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं, लेकिन सरकार सभी सरकारी अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


खाली पदों पर नियुक्ति के लिए यूपी लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है। जब तक नियमित नियुक्ति नहीं होती है, तब तक संविदा पर रेडियोलॉजिस्ट रखने की तैयारी चल रही है। जल्द ही संविदा पर रेडियोलॉजिस्ट व एक्स-रे टेक्नीशियन रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त अल्ट्रासाउंड पर कैबिनेट के लगाई मुहर

radiologist posts are vacant in goverment hospital

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को अखिलेश यादव की कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सात अगस्त को इसकी घोषणा की थी। इससे करीब सात लाख से अधिक मरीजों को फायदा होगा। योजना से सरकार पर करीब छह करोड़ रुपये सालाना का भार आने की उम्मीद है। अभी अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को 100 रुपये का शुल्क देना पड़ता है।

सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को पहले से ही मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल रही है। बीपीएल मरीजों से भी इस जांच का एक भी पैसा नहीं लिया जाता है। ऐसे में सरकार ने सभी मरीजों को यह सुविधा देने का निर्णय किया गया है।

योजना के तहत अस्पताल के ओपीडी में आने वाले मरीजों को यदि डॉक्टर अल्ट्रासाउंड जांच लिखते हैं तो वे अस्पताल में ही इसकी निशुल्क जांच करा सकेंगे। प्रदेश सरकार ने सूबे के सभी राजकीय अस्पतालों में 238 अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई हैं।

इनके अलावा 155 कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीनें भी लगी हुई हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर सरकारी अस्पतालों में ऐसी मशीनों की व्यवस्था करेंगे जिससे मरीजों की जल्द जांच हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed