फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raavan's character enhanced the stature of 'Our Ram'

Lucknow News: रावण के किरदार ने बढ़ाया ‘हमारे राम’ का कद

Sun, 27 Jul 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Raavan's character enhanced the stature of 'Our Ram'
आशुतोष राणा के अभिनय से सजे महानाट्य ‘हमारे राम’ का 268वां मंचन शनिवार को डॉ. राममनोहर लोहिया र
लखनऊ। आशुतोष राणा के अभिनय से सजे महानाट्य ‘हमारे राम’ का 268वां मंचन शनिवार को डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि के अंबेडकर ऑडिटोरियम में हुआ। रावण के रूप में आशुतोष राणा की संवाद अदायगी ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत लिया बल्कि इस महानाट्य ‘हमारे राम’ का कद भी बढ़ा दिया।
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। लव और कुश के श्रीराम के दरबार में सुरीले गीत से नाटक की शुरुआत हुई। मंच पर मां जानकी के धरती में समा जाने के दृश्य ने दर्शकों को चौंकाया। लव और कुश जब अपने पिता श्रीराम को प्रश्नों के घेरे में खड़ा करते हैं तो सूर्यदेव अवतरित होकर राम कथा की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन


अगले दृश्य में दशानन रावण की शिव भक्ति और फिर उसके अत्याचारों के साथ ही राम को वनवास, शूर्पणखा विलाप, सीता हरण, हनुमान आगमन, बालि वध, समुद्र पर पुल निर्माण, लक्ष्मण मूर्छा और राम-रावण युद्ध जैसे सिलसिलेवार दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित किए रखा। राम की भूमिका में राहुल भुचर, हनुमान बने आदिल हुसैन के अलावा तृषा कृष्णन, चंधुनाथ, इंद्रजीत सुकुमारन, श्रीकांत, अनूप मेनन, वशिष्ठ एन सिम्हा, संयुक्ता मेनन, कृष्णा कुलशेखरन, सुमन, दुर्गा कृष्णा, लियोना लिशॉय, प्राची तेहलान और साईकुमार जैसे कलाकारों ने मंच पर सशक्त अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed