फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   r k jewellers owner rajeev kumar gupta's condition stable.

ज्वैलरी शोरूम में लूट व हत्या: 75 से पूछताछ, तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Tue, 05 Mar 2019 02:43 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 05 Mar 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
r k jewellers owner rajeev kumar gupta's condition stable.
घायल शोरूम मालिक राजीव कुमार गुप्ता। - फोटो : amar ujala

कृष्णानगर थानाक्षेत्र स्थित आलमबाग सराफा बाजार में आरके ज्वैलर्स पर डकैती के साथ दो लोगों हत्या व दुकान मालिक समेत दो को गोली मारकर घायल करने तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी फुटेज में नजर आए संदिग्धों जैसे नजर आने वाले 18 लोगों और नौकरों समेत 75 व्यक्तियों से पूछताछ में अहम जानकारी मिली, लेकिन अभी भी तय नहीं हो सका कि बदमाशों का मकसद हत्या करके माल बटोरना था या डकैती के इरादे से आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करके दो लोगों की जान ली और दो को घायल किया। नए दुस्साहसी बदमाशों द्वारा वारदात अंजाम दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने चश्मदीद नौकर रज्जन यादव समेत कई लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद जानकारी दी कि असलहों से लैस डकैतों ने दुकान का शटर गिरा रहे कारीगर गुड्डू पटवा की गोली मारकर हत्या करने के साथ धावा बोला।
विज्ञापन


इसके साथ दुकान मालिक राजीव गुप्ता को निशाना बनाने के बाद शोकेस से गहने उठाकर बैग में भरे। हड़बड़ाहट में तमाम गहने दुकान में ही गिर गए थे। रज्जन यादव ने स्ट्रांगरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। शोकेस में भारी मात्रा में गहने छोड़कर दुकान से निकले। एक बदमाश ने एटीएम बूथ के गार्ड देशराज की गोली मारकर हत्या की और फायरिंग करते हुए भाग निकले। रास्ते से गुजर रही मनीषा भी गोली लगने से घायल हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

खटक रहा कारीगर को गोली मारकर दुकान में घुसना

हत्या-डकैती की अनेक वारदातों के खुलासे कर चुके पुलिस अफसरों का कहना है कि बदमाश अपना लक्ष्य निर्धारित करके निकलते हैं। चोरी, लूट व डकैती को अंजाम देने में मकसद अधिक माल बटोरना होता है। वह माल हाथ लगने से पहले कोई व्यवधान होने पर ही फायरिंग करते हैं।

आलमबाग सराफा बाजार में मुख्यमार्ग पर स्थित आरके ज्वैलर्स पर डकैती के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन था और लोग पैदल भी चल रहे थे। ऐसे में पुलिस के पहुंचने या नागरिकों द्वारा घेराबंदी का खतरा था, लेकिन बदमाशों ने शटर गिरा रहे गुड्डू पटवा और दुकान में घुसते ही राजीव पर फायरिंग के बाद शोकेस से गहने बटोरकर बैग में भरे। 

इससे हत्या के मकसद के आए बदमाशों द्वारा चलते समय गहने लूट ले जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ अधिकारियों ने दहशत फैलाकर डकैती का कयास लगाया है। उनका कहना है कि दुस्साहसी बदमाशों ने इलाके का जायजा लेने और समय का अनुमान लगाकर वारदात अंजाम दी। उन्हें पता था कि ताबड़तोड़ फायरिंग पर लोग अपनी जान बचाकर भागने के बाद पुलिस को सूचना देेंगे और पुलिस के पहुंचने से पहले वह वारदात अंजाम देकर निकल जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed