{"_id":"6a1efa21050743bfaa0dbb70","slug":"questions-raised-over-placement-of-toilet-signboard-in-front-of-nishadraj-statue-lucknow-news-c-97-1-lu11030-150920-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निषादराज प्रतिमा के सामने शौचालय बोर्ड लगाने पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निषादराज प्रतिमा के सामने शौचालय बोर्ड लगाने पर उठे सवाल
Tue, 02 Jun 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
निषादराज चौराहा पर निषादराज की प्रतिमा के बगल लगा शौचालय का बोर्ड।
अयोध्या। अयोध्या धाम स्थित निषादराज चौराहे पर महाराजा निषादराज की प्रतिमा के ठीक सामने नगर निगम की ओर से शौचालय संबंधी सूचना बोर्ड लगाए जाने को लेकर स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रभु श्रीराम के परम मित्र और आदर्श भक्त माने जाने वाले महाराजा निषादराज की प्रतिमा के सामने इस प्रकार का बोर्ड लगाया जाना उनकी गरिमा के अनुरूप नहीं है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों पर किसी भी प्रकार का सूचना बोर्ड स्थापित करने से पहले उसके स्थान और उपयुक्तता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उनका कहना है कि शौचालय संबंधी सूचना बोर्ड को किसी अन्य स्थान पर भी लगाया जा सकता था, जिससे प्रतिमा के सम्मान और उसकी दृश्यता पर कोई प्रभाव न पड़ता।
नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा के सामने लगाए गए बोर्ड को तत्काल हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाए। उनका कहना है कि इससे लोगों की भावनाओं का सम्मान होगा और महापुरुष की प्रतिमा की गरिमा भी बनी रहेगी।