फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Quality standards will be strictly followed in plywood industry

Lucknow News: प्लाईवुड इंडस्ट्री में गुणवत्ता मानकों का सख्ती से होगा पालन

Thu, 13 Feb 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Quality standards will be strictly followed in plywood industry
लखनऊ। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) लखनऊ शाखा कार्यालय द्वारा प्लाईवुड उद्योगों में कार्यरत गुणवत्ता नियंत्रण कर्मियों के लिए विशेष कैप्सूल कोर्स का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य प्लाईवुड निर्माण में भारतीय मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराना और उत्पाद की गुणवत्ता को बेहतर बनाना था।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीआईएस लखनऊ शाखा कार्यालय के वरिष्ठ निदेशक और प्रमुख सुधीर बिश्नोई ने कहा कि प्लाईवुड निर्माण प्रक्रिया में सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है। स्टॉक की जानकारी, स्टॉक का पुनः परीक्षण, उत्पादन कार्यक्रम, निरीक्षण शुल्क और गुणवत्ता असफलता के बारे में बताने के साथ लाइसेंसधारी को अपने उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन

बीआईएस के उप निदेशक जितेश कुमार ने सामान्य प्रयोग के लिए प्लाईवुड और विशेष प्लाईवुड की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के तरीकों के साथ रेजिन और चिपकने वाले पदार्थों के सही उपयोग की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रीनप्लाई, जोया इंडस्ट्रीज, न्यू दुआ इंडस्ट्रीज, ऑस्टिन प्लाईवुड, वुड फैब , वाफी, वुड प्राइम, जिंदल एग्रो इंडस्ट्रीज सहित कई प्रमुख प्लाईवुड कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed